>>: फिर ट्रायल के लिए कोटा पहुंची वंदे भारत ट्रेन

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

कोटा.दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर ट्रायल के लिए सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत रविवार को कोटा पहुंच गई है। ट्रेन का सात दिवसीय ट्रायल कोटा में दिल्ली मुंबई रेल लाइन पर सोमवार से शुरू किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन में लगाए गए हाल ही में खोजे गए अत्याधुनिक ब्रेकिंग सिस्टम का परीक्षण अलग-अलग मानक परििस्थतियों में किया जाएगा। ट्रेन को फिलहाल यार्ड में ही खड़ा किया गया है।

16 कोच वाली पूरी तरह वातानुकूलित इस ट्रेन का सोमवार से सवाई माधोपुर नागदा रेल खंड में ट्रायल शुरू किया जाएगा, जो 28 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान इसे विभिन्न मौसम व परििस्थतियों के अनुसार 180 किलोमीटर प्रतिघंटा तक संचालित कर ट्रैन के ब्रेकिंग सिस्टम की जांच की जाएगी। कोटा में दिल्ली मुंबई रेल लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ब्रेकिंग सिस्टम का परीक्षण करने के लिए पूरा रैक लखनऊ से भेजा गया है।

सवाई माधोपुर-नागदा रेल खंड में होगा ट्रायल -

लखनऊ स्थित अनुसंधान परिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) की टीम स्थानीय रेल कर्मचारियों के साथ कोटा मंडल के सवाई माधोपुर नागदा रेल खंड में ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम का परीक्षण करेंगे। परीक्षण के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से किया जाएगा। इन उपकरणों में तरह-तरह के सेंसर से लेकर माॅनिटरिंग के तमाम उपकरणों को शामिल किया गया हैं, जो ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम का बारीकी से परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। परीक्षण के बाद 30 मई को वंदे भारत एक्सप्रेस वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगी।

अलग-अलग हालातों में होगा परीक्षण -

कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि ट्रेन का अलग-अलग हालातों में परीक्षण किया जाएगा। ट्रेन को पूरी तरह से खाली रखकर और कोच में यात्रियों के बराबर वजन रखकर अलग-अलग ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड तक चलाकर ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम की जांच की जाएगी। बारिश के मौसम के अनुसार भी पटरियां को गीला कर ट्रायल किया जाएगा। इसके साथ ही घुमावदार पटरी वाले स्थानों पर भी स्पीड और ब्रेकिंग सिस्टम का परीक्षण किया जाएगा।

ट्रेन ट्रायल के लिए प्रसिद्ध कोटा मंडल -

ट्रायल के लिए कोटा रेल मंडल देश में ख्यातनाम है। दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर वर्तमान में 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिसे मिशन रफ्तार तक 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक बढ़ाया जाना है। कोटा रेलमंडल में सवाई माधोपुर से लेकर नागदा तक का रेल खंड लगभग सीधा है। इसलिए इस रेलवे ट्रैक पर लंबे समय से ट्रायल किए जाते रहे हैं, जितने भी नए कोच हाई स्पीड ट्रेन आती है। अधिकांश का ट्रायल यहीं होता है। वंदे भारत एक्सप्रेस का पहले भी ट्रायल कोटा रेल मंडल में ही किया गया था। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में नए ब्रेकिंग सिस्टम स्वदेशी है। इसे अनुसंधान परिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) ने विकसित किया है। इसी ब्रेकिंग सिस्टम की चेकिंग के लिए वंदे भारत का नया रैक कोटा आया है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.