>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जल्द जगमगाएगी सिरोही की झालरा बावड़ी Saturday 20 May 2023 10:50 AM UTC+00 सिरोही. झालरा बावडी जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य का शिलान्यास विधायक संयम लोढ़ा ने गुरुवार शाम को किया। इस मौके पर विधायक लोढा ने कहा कि झालरा बावडी एक रियासतकालीन बावड़ी है। इसका पर्यटन विभाग एवं नगर परिषद सिरोही की ओर से जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बावडी के मूल स्वरूप से किसी प्रकार की छेडछाड किए बिना चूना, सुरखी का प्रयोग करके मरम्मत की जाएगी। वर्तमान में बावडी में भरे हुए गन्दे पानी को निकालकर बावडी के अन्दर साफ-सफाई कर बावडी के जल के आवागमन में ब्लॉकेज ठीक किया जाएंगा। बावडी के पानी को आमजन के प्रयोग लेने के लिए जलदाय विभाग द्वारा पंप लगाया जाएगा, जिससे बावडी का पानी घरेलू उपयोग में सप्लाई किया जा सकेगा। बावडी के सौंदर्यीकरण के लिए सुंदर रोशनी के साथ इस बवाडी के आसपास बैठने की व्यवस्था की जाएगी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
