>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बरसों से बैठे थे पेढ़ी पर, अब बढे़गा इन दुकानों का किराया Saturday 20 May 2023 04:36 PM UTC+00 मोहम्मद इलियास/उदयपुर शहर में अलग-अलग जगह पर नगर निगम की दुकानों व कियोस्क का अनुज्ञा शुल्क बढ़ाया जाएगा। सरस डेयरी के बूथ पर प्रतिबंधित वस्तु बेचने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा शहर में अलग-अलग जगह पर लगे अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे। -- बैठक में निर्णय किया कि नगर निगम की संपत्ति जैसे दुकान, कियोस्क आदि का वर्तमान में बहुत ही कम अनुज्ञा शुल्क लिया जा रहा है। इसको बढ़ाने के लिए सक्षम स्तर से स्वीकृति एवं नियमानुसार प्रक्रिया अपना कर अनुज्ञा शुल्क में बढ़ोतरी की जाएगी। -- उपमहापौर ने शहर में यूडी टैक्स को लेकर करवाए जा रहे सर्वे एवं उससे प्राप्त हुई आय की जानकारी प्राप्त की। बैठक में तय किया गया कि निजी संस्था द्वारा वर्तमान में की गई सर्वे का भौतिक सत्यापन किया जाए। सर्वे में किसी प्रकार की कोई गलती नहीं रहे इसको लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। भौतिक सत्यापन में राजस्व समिति अध्यक्ष के साथ साथ समिति सदस्य एवं राजस्व शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जल्द ही इनके द्वारा किए गए सर्वे का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। शहर से हटेंगे अवैध होर्डिंग |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
