>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Loan Finance- शौक, दोस्तों की होड़ में युवा बन रहे कर्जदार Saturday 20 May 2023 05:26 PM UTC+00 अजमेर. महंगे शौक, दिखावे एवं दूसरों की होड़ में आज का युवा कर्ज तले दबता जा रहा है। प्राइवेट बैंक एवं विभिन्न कंपनियों के आसान किस्तों पर मिलने वाले प्रोडक्ट की चाह में युवा ऑनलाइन मिलने वाले कर्ज के जाल में जकड़ते जा रहे हैं। लाइफ स्टाइल बढ़ा रही खर्च दिखावे से बढ़ रहा बोझ सीए चैप्टर की अध्यक्ष दिव्या सोमानी ने बताया कि दिखावा अब यूथ जनरेशन के चलन में आ चुका है। लोन बहुत आसान है। इसलिए युवा लोन ले रहे हैं। लोग खुद की जेब और जरूरत को नहीं देखकर पसंद को देख रहे हैं। लेकिन लोन तभी ले जब चुका सकें। फैमिली का कन्ट्रोल जरूरी है। पहले घर पर हिसाब देना होता था। अब तो ऐसा कुछ भी नहीं। खुद ही कमा रहे हैं। खर्च कर रहे हैं। चुका रहे हैं। लोन आजकल इंस्टेंट मिल रहा है। लोन लेना सही है या नहीं, यह आपकी चुकाने की क्षमता पर निर्भर करता है। वही लोन ले जो चुका सकें। अपनी जेब जरूर टटोलें। इनकम का ध्यान रखें। वैसे अर्जेंट नीड लोन हायर इंटरेस्ट पर होते हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
