>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
CM Ashok Gehlot Big Gift : 15 हजार युवाओं को नौकरी का तोहफा, बस कराना होगा रजिस्ट्रेशन Saturday 20 May 2023 07:38 AM UTC+00 Mega Job Fair: राजकीय पोलोटेक्निक कॉलेज मैदान में 23 व 24 मई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय संभाग स्तरीय 'मेगा जॅाब फेयर' के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। फेयर की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी है। इस जॉब फेयर को लेकर युवाओं में भी उत्साह नजर आ रहा है। दो दिन में सात हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
60 से अधिक कम्पनियां : इस जॉब फेयर में भी विभिन्न सेक्टर की 60 से अधिक कम्पनियां 15 हजार से अधिक रिक्तियों पर चयन करेगी। उन्होंने बताया कि जॉब फेयर में आठवीं पास से लेकर, आइटीआइ, स्नातक, एमबीए, बीटेक इत्यादि योग्यताधारी युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। शुक्रवार सायं तक 7303 युवक-युवतियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
