>>: Digest for June 01, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

खाटूश्यामजी. खाटूधाम में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या से श्याम भक्तों व आमजन को हो रही परेशानी को लेकर राजस्थान पत्रिका में मंगलवार को 'खाटू में बढ़ता जा रहा अतिक्रमण का दायराÓ शीर्षक से खबर प्रकाशित होते ही पालिका प्रशासन हरकत में आया और सुबह से ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। पालिका ईओ अरुण शर्मा के नेतृत्व में कार्यवाहक एसआइ सुरेन्द्र कूड़ी की देखरेख में सफाईकर्मियों के दस्ते ने राजकीय वरिष्ठ पशु चिकित्सालय से लेकर मंढा चौराहे के पास तक नाले के ऊपर रखी हुई लोहे की थडिय़ों को क्रेन, जेसीबी व ट्रेक्टर की सहायता से हटाया गया।
पालिका ने इसी दरिम्यान गंदगी से अटे नाले को जेसीबी व सफाईकर्मियों से साफ करवाया। इससे पहले दस्ते को आता देख अतिक्रमियों ने सामान समेटना शुरू कर दिया।
अब देखने वाली बात यह है कि पालिका मुख्य रास्तों सहित श्याम नगरी को अस्थाई अतिक्रमण से कब तक निजात दिलाकर श्याम भक्तों सहित आमजन को राहत दिला पाएगी या पहले की तरह खानापूर्ति के नाम पर एक दो दिन कार्रवाई कर अपने काम से इतिश्री कर लेगी। कस्बे में अतिक्रमण कर रहे लोगों को बिजली निगम के अधिकारी बिना पालिका की एनओसी के अस्थाई कनेक्शन दे रहे हैं, जिसकी बानगी खाटू के मार्गों पर अवैध रूप से लगे ठेले, रेहडिय़ों पर लगे बिजली के मीटर और कनेक्शन है जबकि लोगों का आरोप है कि हमें घर या दुकान के लिए स्थाई कनेक्शन लेने जाते हैं तो बिजली निगम पालिका की एनओसी लिए बिना कनेक्शन जारी नहीं करते। गौरतलब है कि गत फाल्गुनी लक्खी मेला बैठक में तत्कालीन एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने खाटू में अतिक्रमियों को दिए जा रहे बिजली कनेक्शन को अवैध बताते हुए इसे नियमों के विरुद्ध बताया था।

नीमकाथाना. मतदाता सूची में नाम, जोडऩे, हटाने या संशोधन करने संबंधी कार्यों के लिए बीएलओ घर-घर सर्वे कर रहे हैं। इस अभियान में सभी पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं। 17 वर्ष या इससे अधिक उम्र के युवा भी मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करवाएं। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश में 25 मई से शुरू हुआ सर्वे 23 जून तक घर-घर किया जाएगा। आयोग ने बीएलओ के कार्यों का संधारण करने के लिए मानक एवं सरल रूप में 9 प्रपत्र का निर्धारण किया गया है।
बीएलओ मतदाताओं की सूचना प्रपत्र संख्या 2, 9 व 3 में अंकन कर रहे हैं। अंतिम मतदाता सूची 4 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। इससे पूर्व 24 जून से 24 जुलाई तक एक महीने में मतदान केंद्रों का सुव्यवस्थीकरण, मतदाता सूची एवं वोटर आइडी से विसंगतियों को हटाना, वोटर आइडी में धुंधली या खराब क्वालिटी की फोटो की बजाय अच्छी क्वालिटी की फोटो लगाना, मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के पश्चात नए मतदान केन्द्र की स्वीकृति जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। पूरक एवं एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची की तैयारी 25 जुलाई से 31 जुलाई तक की जाएगी।
2 अगस्त को होगी मतदाता सूची प्रकाशित
प्रारूप मतदाता सूचियों का प्रकाशन 2 अगस्त को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 2 अगस्त से 31 अगस्त तक प्राप्त की जाएंगी। वहीं 12 एवं 13 अगस्त तथा 26 एवं 27 अगस्त को मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 22 सितंबर तक किया जाएगा। 29 सितंबर तक हेल्थ पैरामीटरों की जांच एवं मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति लेकर डेटाबेस को अद्यतन कर पूरक मतदाता सूची का मुद्रण किया जाएगा।

अजीतगढ़. केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना साकार होने का समय आ गया है। 2024 में हर घर में नल योजना के तहत जल प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि शेखावत मंगलवार को त्रिवेणी धाम में बनाए गए 2 बड़े सरोवरों का उद्घाटन करते हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पहले त्रिवेणी धाम मे जल प्राकृतिक रूप से बहता रहता था लेकिन कई सालों से यह जल बहना बंद हो गया जिस कारण श्रद्धालुओं को स्नान करने में भारी परेशानी हो रही थी जिसको देखते हुए जहां त्रिवेणी गंगा बहती थी उसी स्थान पर दो बड़े सरोवर बनाए गए हैं उनके पास ही दो बोरिंग कराए गए हैं जिस कारण इन सरोवरो में अब जल इन्हीं बोरिंग से भरा जाएगा। इससे भक्तों स्नान करने में परेशानी नहीं होगी। कार्यक्रम त्रिवेणी धाम के संत खोजीद्वाराचार्य संत रामरिछपाल दास के सान्निध्य में हुआ।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि 2024 तक हर घर को जल मिलना शुरू हो जाएगा। समारोह के विशिष्ट अतिथि राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन में अपनी मेहनत की कमाई में से कुछ राशि खर्च करनी चाहिए। संतरामरिछपाल दास ने कहा कि सरोवर बनने से श्रद्धालुओं की परेशानी खत्म हो जाएगी। समारोह के पहले अतिथियों ने पवित्र सरोवर स्थल पर विधिवत इनका उद्घाटन किया।
समारोह में कालाकोटा के संत बलदेव दास, विराटनगर के सोमेंद्र महाराज, कालिदास महाराज, बजरंग दास महाराज, बिहारी दास महाराज समेत कई साधु संत उपस्थित थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, पीसीसी सदस्य बालेंदु सिंह, पूर्व विधायक फूलचंद भिंडा, विराट नगर के विधायक इंद्राज गुर्जर, मनीष यादव, प्रधान शंकरलाल यादव, मक्खन लाल शर्मा, पूरण गुर्जर, भाजपा नेता गुड्डू सैनी, ग्यारसी लाल टेलर, सुनील फलोड आदि थे। महिला एवं पुरुष के अलग-अलग सरोवरों में हरिद्वार से मंगा कर गंगा जल डाला गया है।

सीकर. शहर के नवलगढ़ रोड इलाके के लोगों ने सीवरेज कार्य की धीमी गति व नवलगढ़ रोड पर होने वाले जलभराव की समस्या के निवारण की मांग को लेकर बुधवार को नगर परिषद सभापति जीवन का को ज्ञापन सौंपा। नवलगढ़ रोड संघर्ष समिति के सदस्यों सहित इलाके के लोगों ने नवलगढ़ रोड पर सीवरेज व ड्रेनेज के कार्य की धीमी गति के चलते आक्रोशित नजर आए। इलाके के लोगों का कहना है कि धीमी कार्य गति के चलते उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही नगर परिषद की ओर से लिंक रोड पर भी सीवरेज के कार्य के लिए गडड़्े खोदे गए थे, जिन्हें अभी तक भरा नहीं गया और ना ही सड़क डाली गई है , जिसके चलते इलाके के लोग लिंक मार्ग से भी पुलिया तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इलाके के लोगों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर एक बार फि र से आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने आए लोगों को नगर परिषद सभापति ने 5 में दिन नवलगढ़ रोड से पिपराली रोड की लिंक रोड सहित मुख्य मार्गों के गड्डों को भरने और सड़क निर्माण का कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया। नवलगढ़ रोड के स्थानीय निवासी संजीव नेहरा ने बताया कि ड्रेनेज व सीवरेज कार्य की धीमी गति सहित अन्य समस्याओं को लेकर नगर परिषद सभापति को ज्ञापन सौंपा गया है। सभापति ने 5 से 10 दिन में मुख्य समस्याओं का समाधान करने सहित कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है। अगर समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ तो नवलगढ़ रोड संघर्ष समिति एक बार फिर आंदोलन करेगी।

सीकर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के बीच शेखावाटी को बड़ा तोहफा मिल गया है। पिछले दस साल से कागजों में उलझी कुम्भाराम लिफ्ट पेयजल परियोजना Kumbaram Lift Drinking Water Project पर अब सरकार की मुहर लग गई है। जेजेएमकी समिति ने कुम्भाराम लिफ्ट पेयजल परियोजना के लिए 7934 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। इससे सीकर जिले के 864 व झुंझुनूं जिले के 269 गांवों के लोगों को सीधे तौर पर राहत मिल सकेगी। इस योजना के तहत दोनों जिले के लगभग 1133 गांव कवर होंगे। वहीं तीन लाख 44 हजार 120 घरों में नल कनेक्शन हो सकेंगे। सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पहले ही इस योजना के पहले चरण में जोड़ा जा चुका है। अब दूसरे चरण में सीकर जिले के छह विधानसभा क्षेत्र के लोगों को फ ायदा मिलेगा।


जल जीवन मिशन: लापरवाही पर पीएचईडी एक्सईएन को चार्जशीट
सीकर. जीवन मिशन योजना के कार्य में लापरवाही पर पीएचईडी के नीमकाथाना अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई की गाज गिरी है। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर डॉ अमित यादव ने नीमकाथाना में योजना में पेंडेंसी ज्यादा होने पर एक्सईएन को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की प्रगति की ब्लॉक वाइज समीक्षा की तथा योजना में जल कनेक्शन से वंचित रह रहे सरकारी विद्यालयोंए आंगनबाड़ीए सीएचसीए पीएचसीए ग्राम पंचायतों को जल्द जोडऩे को कहा। जिला कलक्टर ने नीमकाथाना ब्लॉक में योजना में किए गए कार्य के दौरान तकनीकी सलाह के बिना खुदवाई गई ट्यूबवैल में से काफ ी ड्राई निकलने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिकारियों को मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर पेश करने के निर्देश दिए, जिससे लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जा सके। बैठक में अटल भूजल योजना की भी समीक्षा की गई । जिला कलक्टर ने एसई पीएचईडी को सीकर शहर में रेन वाटर स्टोरेज प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में एसई पीएचईडी चुन्नीलाल भास्करए भूजल वैज्ञानिक दिनेश कुमारए उप निदेशक उद्यान हरदेवसिंह बाजिया, संयुक्त निदेशक कृषि रामनिवास पालीवाल, उप निदेशक आईसीडीएस सुमन पारीक, सहायक निदेशक शिक्षा विभाग राकेश गढ़वाल, एक्सईएन जेजेएम रामकुमार चाहिल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.