>>: Digest for May 21, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में एक बार फिर सूरज आग उगलने लगा है। शहर में तापमापी का पारा 41 पार हो गया। वातावरण में सभी सिस्टम खत्म हो जाने से दो-तीन तापमान बढ़ेगा। शहर में दिनभर भीषण गर्मी का दौर रहा। तेज धूप लोगों को परेशान करती रही तो गर्म हवाओं के थपेड़ों ने जनजीवन प्रभावित किया। शहर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री तथा न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व ही अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस था। एक दिन में एक डिग्री पारे में इजाफा हुआ है। घरों और दफ्तरों में एसी-कूलर तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं।

पंखें गर्म हवा फेंक रहे है। दिनभर चिलचिलाती धूप ने शरीर को झुलसाएं रखा। प्रदेश में सक्रिय हुए विक्षोभ के असर से चल रही हवाओं के कारण तापमान में पिछले दिनों 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई थी, ऐसे में तापमान 40 से 38 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, अब विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी का प्रभाव फिर से बढ़ा है। अगले तीन दिन गर्मी बढ़ेगी। सम्भावना है कि 22 मई से मौसम का नया सिस्टम एक्टिव होगा। उससे लोगों को फिर से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी बढ़ने से हिटवेब का असर नजर आ रहा। महातमा गांधी अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। आउटडोर में इस समय करीब एक हजार मरीज रोज पहुंच रहे है। चिकित्सक कक्ष के बाहर कतार देखी जा सकती है। उधर, गर्मी बढ़ने से शीतल पेय की मांग बढ़ी है।

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी शनिवार को गेहूं 2150 से 2600, मक्का 1800 से 2300, चना 4600 से 4750, जौ 1750 से 1850, सरसों 4200 से 4650 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बोले गए।

 

भीलवाड़ा सर्राफा- शनिवार को बाजार खुलने के साथ दो हजार के नोट बंद होने का असर देखने को मिला। सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। चांदी में 4100 रुपए प्रति किलोग्राम व सोने के दामों में भी 4100 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। शुक्रवार शाम को चांदी प्रति किलो 71400, टंच -72400, सोना 10 ग्राम- 61400, जेवराती-58575, रवा- 61350 बोले गए थे। लेकिन शनिवार को इसमें तेजी देखने को मिली। शनिवार को चांदी प्रति किलो - 75500, टंच -76500, सोना 10 ग्राम- 65500, जेवराती-65500, रवा- 65450, कलदार -800 रुपए प्रति नग।

भीलवाड़ा किराणा - चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 130 से 135, मूंग दाल 105, उड़द दाल 105, चना दाल 65, मसूर दाल 80, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 102, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 520 से 580, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 220 से 300, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना70, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 120 से 200, मिर्च 300 से 400 रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.