>>: Digest for May 22, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

विवाहोत्सवों से पहले प्री-वेडिंग की शूटिंग करना अब आम हो गया है। डीजे तेज आवाज में बजाया जाता है। इनको लेकर कई समाजों में अब कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसा ही कदम शनिवार को सीरवी समाज परगना समिति पाली की सोनाई मांझी गांव में आयोजित बैठक में उठाया गया। समाजबंधुओं ने कुकाराम परिहार की अध्यक्षता में सामाजिक परम्पराओं को जीवंत रखने और परम्परागत रीति-रिवाज के साथ सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर कई निर्णय किए। समाज विकास को लेकर समाजबंधुओं ने मंथन किया। विवाह को लेकर बैठक में किए गए निर्णय गुरु पूर्णिमा के बाद लागू होंगे।
इन्होंने रखे विचार

मीडिया प्रभारी जगदीश भायल ने बताया कि बैठक में समिति उपाध्यक्ष पुनाराम राठौड़, मोहनलाल सोलंकी, गंगाराम काग, मोहनलाल भायल, घीसाराम वरफा, महासचिव मानाराम काग, सचिव राजाराम छेपटा, घीसूलाल गहलोत, अचलाराम गहलोत आदि ने विचार रखे। बैठक में गांवों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये प्रस्ताव किए गए पारित
-विवाह के पहले वर-वधु के फोटो शूट व वीडियो शूटिंग पर पाबंदी रहेगी।

-विवाह से पहले वर-वधु के घूमने जाने पर पाबंदी।
-विवाह में दूल्हा क्लीन सेव होना चाहिए। दाढी़ पर पाबंदी रहेगी।

-विवाह में हल्दी रस्म पर पाबंदी रहेगी।
-विवाह में निकाली जाने वाली बन्दोली में डीजे साउण्ड पर पाबंदी रहेगी।

अनूठी पहल... एक रुपए में करवाएंगे निकाह
सामूहिक निकाह को लेकर बैठक आयोजित

शहर में मुस्लिम युवा फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को मुस्लिम मुसाफिर खाना में सामूहिक निकाह को लेकर बैठक आयोजित की गई। 22 अक्टूबर को सामूहिक निकाह होगा, जिसमें महज एक रुपए में निकाह करवाया जाएगा। इसके लिए वर व वधु पक्ष को पंजीयन करवाना होगा।मुस्लिम युवा फाउंडेशन अध्यक्ष इमरान पठान ने बताया कि आम मुस्लिम समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर आयोजित बैठक में तैयारियों पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।

पंजीयन करवाना होगाप्रवक्ता यासीन लोहार ने बताया कि सामूहिक निकाह को लेकर दूल्हा और दुल्हन के परिवार को मुस्लिम युवा फाउंडेशन में रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। इस दौरान उपाध्यक्ष इस्माइल गोरी, मेहराज अली चूड़ीगर, फारुख, सत्तार भाटी, अयूब सुलेमानी, मोइनुद्दीन खिलेरी, गुलाम, लियाकत गोरी, खालिद गोरी, आसिफ खोखर, इमरान तंवर, सद्दाम सिलावट, समीर गोरी, परवेज़ अंसारी, इरफ़ान अंसारी आदि मौजूद थे।

ग्रीष्मावकाश होते ही बच्चे मोबाइल व टीवी में व्यस्त हो गए हैं। उनको इससे दूर रखने के लिए जैन युवा संगठन की ओर से एक पहल की जा रही है। इसमें बच्चे कम से नौ दिन तक मोबाइल व सोशल मीडिया से दूर रहकर नई गतिविधियों में पारंगत होंगे। संगठन की ओर से 24 से 31 मई तक आवासीय शिविर एक निजी स्कूल में लगाया जाएगा। शिविर संयोजक निर्मल बलिया व राजू शिविर में बच्चों को घुड़सवारी, निशानेबाजी, तीरंदाजी, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्केटिंग, डांस, वाद्य यंत्र के साथ व्यक्तित्व विकास के गुर बताएंगे। उनको साहसिक खेल भी खेलाएंगे।
स्वावलम्बन का पढ़ाएंगे पाठ

अध्यक्ष राकेश कुंडलिया ने बताया कि शिविर में बच्चों को मोबाइल से दूर रहना सिखाया जाएगा। उनको परिवार से दूर रहकर अपना काम स्वयं करना सिखाया जाएगा। बालिका शिविर महावीर भवन बागबेरा दादावाड़ी में 26 से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा। इसमें मेहंदी, डांस, स्केटिंग, मेकअप, हेयर स्टाइल ,स्केचिंग, पैकिंग, मंडला आर्ट एवं बेसिक सिलाई सिखाई जाएगी।

यह भी सिखाएंगे बालिकाओं को
बालिका शिविर संयोजक सीमा कावड़िया ने बताया कि शिविर में ज्वेलरी मैकिंग, रंगोली, स्किन अवेयरनेस, ट्रैफिक नियम की जानकारी दी जाएगी। डाइटिशियन की ओर से भोजन के नियम, पर्सनलटी डेवलपमेंट की की भी जानकारी दी जाएगी। इसे लेकर संगीता बालियां, अनुकृति काकरिया, मीना जैन, पिंकी मेहता तैयारियों में जुटी है।

बैनर का विमोचन
शिविर को लेकर बैनर व पेम्फलेट का विमोचन शनिवार को किया गया। इस मौके जीनेश भंसाली, भावेश जैन, ऋषभ नाहर, उज्जवल नाहर, आयुष पोरवाल, नवीन मेहता, हितेश चौपड़ा, कुशल कवाड़ आदि मौजूद रहे।
एक्सपर्ट टॉपिक

आज बच्चे मोबाइल की तरफ काफी आकर्षित रहते हैं। घर में उनका मोबाइल से दूर होना मुश्किल होता है। ऐसे में शिविर में मोबाइल, टीवी या लैपटॉप आदि का उपयोग नहीं करने देंगे। शिविर में मोबाइल से दूर रहने से बच्चे अन्य गतिविधियों के प्रति जल्दी आकर्षित होते हैं। वे घर लौटने पर भी वे गतिविधियां करते हैं। इससे उनमें संस्कारों का भी बीजारोपण होता है।
कल्पेश लोढ़ा, सचिव, जैन युवा संगठन, पाली

Society decision : राजस्थान में शादी-समारोह को लेकर सीरवी समाज ने बड़ा निर्णय किया है। तय किया गया है कि शादी में दूल्हे के दाढ़ी बढ़ी हुई नहीं होनी चाहिए, वह क्लिन शेव होगा तभी शादी हो सकेगी। दूसरी बात कि शादी से पहले किसी का प्री-वेडिंग शूट नहीं होगा। विवाह से पहले वर-वधू के घूमने तक पर पाबंदी लगा दी गई है। विवाह में निकाली जाने वाली बन्दोली में डीजे साउण्ड पर पाबंदी रहेगी।

बैठक में यह निर्णय लिए गए
विवाहोत्सवों से पहले प्री-वेडिंग की शूटिंग करना अब आम हो गया है। डीजे तेज आवाज में बजाया जाता है। इनको लेकर कई समाजों में अब कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसा ही कदम पाली के सीरवी समाज परगना समिति पाली की सोनाई मांझी गांव में आयोजित बैठक में उठाया गया। समाजबंधुओं ने कुकाराम परिहार की अध्यक्षता में सामाजिक परम्पराओं को जीवंत रखने और परम्परागत रीति-रिवाज के साथ सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर कई निर्णय किए। समाज विकास को लेकर समाजबंधुओं ने मंथन किया। विवाह को लेकर बैठक में किए गए निर्णय गुरु पूर्णिमा के बाद लागू होंगे। बैठक में मीडिया प्रभारी जगदीश भायल ने बताया कि बैठक में समिति उपाध्यक्ष पुनाराम राठौड़, मोहनलाल सोलंकी, गंगाराम काग, मोहनलाल भायल, घीसाराम वरफा, महासचिव मानाराम काग, सचिव राजाराम छेपटा, घीसूलाल गहलोत, अचलाराम गहलोत आदि ने विचार रखे। बैठक में गांवों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये प्रस्ताव किए गए पारित
-विवाह के पहले वर-वधु के फोटो शूट व वीडियो शूटिंग पर पाबंदी रहेगी
-विवाह से पहले वर-वधु के घूमने जाने पर पाबंदी
-विवाह में दूल्हा क्लीन शेव होना चाहिए। दाढी़ पर पाबंदी रहेगी
-विवाह में हल्दी रस्म पर पाबंदी रहेगी
-विवाह में निकाली जाने वाली बन्दोली में डीजे साउण्ड पर पाबंदी रहेगी

पाली। शिक्षित समाज में आज के समय में कई तरह के सुधार देखने को मिलते हैं। लोग विभिन्न आयोजनों में फिजूलखर्ची भी रोक रहे हैं। लोग दहेज मुक्त शादी को भी बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे ही पाली शहर में मुस्लिम युवा फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को मुस्लिम मुसाफिर खाना में सामूहिक निकाह को लेकर बैठक आयोजित की गई। 22 अक्टूबर को सामूहिक निकाह होगा, जिसमें महज एक रुपए में निकाह करवाया जाएगा। इसके लिए वर व वधु पक्ष को पंजीयन करवाना होगा। मुस्लिम युवा फाउंडेशन अध्यक्ष इमरान पठान ने बताया कि आम मुस्लिम समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर आयोजित बैठक में तैयारियों पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान पुलिस का नया फरमान, सोशल मीडिया यूज करने के लिए जारी की नई पॉलिसी, जानिए क्या है नए नियम


युगल को पंजीयन करवाना होगा
प्रवक्ता यासीन लोहार ने बताया कि सामूहिक निकाह को लेकर दूल्हा और दुल्हन के परिवार को मुस्लिम युवा फाउंडेशन में रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। इस दौरान उपाध्यक्ष इस्माइल गोरी, मेहराज अली चूड़ीगर, फारुख, सत्तार भाटी, अयूब सुलेमानी, मोइनुद्दीन खिलेरी, गुलाम, लियाकत गोरी, खालिद गोरी, आसिफ खोखर, इमरान तंवर, सद्दाम सिलावट, समीर गोरी, परवेज़ अंसारी, इरफ़ान अंसारी आदि मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें: ब्लैकमेलर पति-पत्नी ने होटल संचालक के साथ मिलकर किया ये अश्लील काम, पढ़ें पूरा मामला

weather update : राजस्थान में अगले सप्ताह से शुरू हो रहे नौ तपा के बीच अच्छी खबर आई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर किया है कि 22 से 28 मई तक बारिश-आंधी तेज हवाओं का दौर चलेगा। ऐसे में इस बार मई की प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकेगी। उधर, यह भी माना जा रहा है कि आंधी-अंधड़ का दौर जून की शुरूआत तक जारी रह सकता है। मौसम में बदलाव के चलते आगामी दिनों में तापमान में भी चार डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

पांच संभागों में रहेगा आंधी-बारिश का जोर

मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो 22 मई को राज्य के उत्तरी भागों बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसी प्रकार 23 मई से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तीव्रर्जन, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 28 मई तक आंधी-बारिश की गतिविधियां राज्य में जारी रहने और तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

25 को रहेगा आंधी-अंधड़ का जोर
मौसम केन्द्र जयपुर के ताजा आंकड़ों पर नजर डाले तो आंधी-अंधड़ का सबसे ज्यादा जोर 25 मई को रहेगा और इसी दिन नौ तपा की शुरूआत होगी। ऐसे में इस मई नौ तपा के दौरान झुलसाने वाली गर्मी का जोर कम रह सकता है। हालाकि 22 से 25 मई के बीच मारवाड़ के अधिकर इलाकों को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है। उधर, उदयपुर में भी बारिश या आंधी की कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

कब कहां बदलाव
22 मई को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में उष्ण लहर के साथ ही धूलभरी आंधी, वज्रपात और 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


23 मई को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झौंकेदार हवाएं चल सकती हैं।


24 मई को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झौंकेदार हवाएं चल सकती हैं।


25 मई को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, टोंक, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झौंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

International tea day: पाली. शायद ही कोई घर ऐसा हो जहां दिन की शुरुआत चाय से न होती हो. फिर भले ही वो दूध वाली चाय हो, ब्लैक टी हो, ग्रीन टी हो या फिर कोई और चाय ही क्यों न हो. वैसे बहुत लोग चाय के शौकीन होते ही हैं। आज के दिन यानी 21 मई को विश्व भर में इंटरनेशनल टी डे मनाया जा रहा हैं। बता दें कि पहले चाय दिवस 15 दिसंबर को मनाया जाता था, जिसको बाद में 21 मई को मनाया जाने लगा।
चाय के लिए लोगों की दीवानगी किसी से छुपी नहीं हैं। सुबह की नींद से जगाने से लेकर मेहमान नवाजी करने तक सारा भार चाय के कंधे पर हैं। चाय को हम मेडिसिन का दर्जा दे, तो शायद गलत नहीं होगा। क्योंकि हमारे घरों में सर्दी-जुकाम जैसी कई बीमारियों की पहली दवा चाय ही हैं।

शुगर फ्री से चॉकलेट टी तक

पाली में चाय भी अब अलग अलग फ्लैवर की मिलने लगी है। पहले जहां साधारण चाय मिलती थी। अब नागौरी, जालोरी, तंदूरी, कुल्हड, ब्लैक टी, लेमन टी, गुड़ की चाय, शुगर फ्री, चॉकलेट टी, ग्रीन टी, तुलसी टी आदि के साथ चाय भी लोगों के मुंह लगी हई है। गुड़ की चाय अब युवाओं की पहली पसंद है।

हजारों लोगों की अजीविका का साधन

चाय के दीवानें लोग हर गली पर चाय के प्याले की तलाश करते हैं, तो गलियों में चाय बेचने वाले लोगों की अजीविका इन्ही से चलती हैं। चाय से अपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। वही कई लोगों को रोजगार भी। चाय का उत्पादन और उसका व्यापार बहुत से लोगों की आय का साधन है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.