>>: Digest for May 22, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Inflation hit in seven rounds, light jewelery being offered to daughters-in-law!

दुल्हन के श्रृंगार से हलका हो रहा सोना! फिर भी चमक बरकरार
2023 का ज्वैलरी बॉक्स यानी हलके-फुलके रानी हार, कंगना, झुमके...
दाम 62 हजार पार, बजट में कम वजनी आ पा रहे आभूषण


भरतपुर. दुल्हनों के गले में नौलखा हार तो आज भी शादियों की शान है लेकिन हार में कितना सोना जड़ा होगा, वर्तमान में यह नहीं कहा जा सकता है। 62 हजार प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचने के बाद सोना लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। शादियों में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। लोग जरूरत की खरीदारी कर रहे हैं और इसके अतिरिक्त बिक्री 50 फीसदी तक गिर चुकी है।


बहुओं को हलके जेवर देने का ट्रेंड!
इन दिनों सोना 62 हजार को पार कर गया है। यानी सोना अब आमजन की खरीद से दूर हो गया है। जिसका असर शादी कर रहे परिवारों के सामने आ रहा है। मई माह में शादी समारोह के आयोजन हो रहे है। ऐसे में लोग महंगे दामों में ज्वैलरी खरीदने को मजबूर हो रहे है। शादियों पर महंगाई का साया नजर आ रहा है। शादियों के सीजन के देखते हुए सोने-चांदी में आगामी दिनों में भी तेजी की संभावना है।


आभूषण अब कम वजनी
शहर के ज्वैलर्स के मुताबिक सोने-चांदी के दामों में तेजी के कारण अब ज्वैलरी का वजन घटने लगा है। कम वजन वाली ज्वैलरी की बिक्री अधिक हो रही है। प्रत्येक ज्वैलरी का वजन कम हो गया है। ग्राहकों के बजट के हिसाब से ज्वैलरी बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में भी इसके दामों में उछाल आ सकता है।


हमेशा अच्छा रिटर्न, लेकिन इस बार खरीदारी से परहेज!
गत वर्षो में सोने की कीमतों में काफी उछाल आया है। हर बार लोग मौके के फायदे उठाते हैं और खरीदारी करते हैं लेकिन इस बार एक साथ बढ़ी कीमतों के बाद लोग सोने की खरीदारी से परहेज कर रहे हैं। 62 हजार प्रति दस ग्राम की कीमत पर पहुंचने के कारण बाजार में मांग नहीं होने पर इस कीमती धातु का स्टॉक करने से ज्वैलर्स भी दूरी बना रहे हैं।


बढ़ते दामों से अब व्यापार प्रभावित
शहर के सर्राफा व्यापारी शेखर तिलकधारी बताते हैं कि सोने-चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी होने से सर्राफा बाजार का कारोबार प्रभावित हो रहा है। अधिकांश ग्राहक दाम कम होने पर ही खरीदारी करते हैं। इससे बाजार में ग्राहकी कम हो जाती है। इस समय सोना-चांदी के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं आगामी दिनों में इसके दाम काफ ी ज्यादा जा सकते है। इस कारण इस समय ग्राहकों ने खरीदारी से दूरी बना ली है। शादी समारोह वाले ही ग्राहक दुकान पर ज्वैलरी खरीदने आ रहे हैं।


वर्ष कीमत
1925 18 रुपए
1950 99 रुपए
1975 540 रुपए
2000 4400 रुपए
2005 7000 रुपए
2010 18500 रुपए
2015 26343 रुपए
2020 50000 रुपए
2023 62000 रुपए
(कीमत प्रति दस ग्राम)

भरतपुर. मुख्यमंत्री नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना के तहत जिले के पंजीकृत 2.21 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई है। इनकी तुलना में 1.77 लाख बच्चों को सिलाई के पैसे पहुंचे हैं। जबकि 44 हजार बच्चे अभी भी सिलाई के रुपए का इंतजार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना के तहत कक्षा 1 से 8वीं तक अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म फैब्रिक के 02 सैट तथा उनकी सिलाई के लिए डीवीटी के माध्यम से 200 रुपए दिए जाने का प्रावधान है। जिनमें से 2 लाख 4 हजार 567 बच्चों का जनाधार मान्य हैं और 2 लाख 21 हजार 182 बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई है। जबकि 1 लाख 77 हजार 241 बच्चों के खातों में सिलाई के रुपए भेज दिए गए हैं। कुछ बच्चों के दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण 4599 बच्चों का पंजीयन रद्द हो गया है।
समग्र शिक्षा भरतपुर की ओर से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले के कुल 1778 स्कूलों में 2 लाख 21 हजार 388 बच्चे हैं। जिनमें से 2 लाख 4 हजार 567 बच्चों का जनाधार मान्य हैं और 2 लाख 21 हजार 182 बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई है। लेकिन जितने बच्चों को अभी तक यूनिफॉर्म मिली है उतने बच्चों को अभी तक सिलाई के पैसे नहीं मिले हैं। शालादर्पण पर कुल 1 लाख 95 हजार 806 बच्चे दर्ज हुए, जिनमें से कुछ बच्चे दूसरे राज्य के हैं तो कुछ बच्चों के दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण 4599 बच्चों का पंजीयन रद्द हो गया है। जिनकी प्रक्रिया पुन: की जाएगी। जबकि 1 लाख 77 हजार 241 बच्चों के खातों में सिलाई के रुपए भेज दिए गए हैं।
ब्लॉक स्कूल बच्चे इनको मिली ड्रेस इनको मिले सिलाई के रुपए
बयाना 229 25462 25448 19540
भुसावर 108 10910 10910 8613
डीग 149 17597 17491 14253
कामां 131 25546 25536 19647
कुम्हेर 146 14082 14065 11438
नदबई 137 12650 12647 10120
नगर 191 23381 23371 19810
पहाड़ी 179 29976 29968 24574
रूपवास 124 19570 19566 15785
सेवर 182 20749 20730 16740
उच्चैन 104 10228 10222 7642
वैर 98 11237 11228 9079
कुल 1778 221388 221182 177241
..................

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.