>>: Digest for May 23, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

महावीर नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात शादी में जा रहे परिवार के साथ दो बाइक सवार युवकों ने जमकर मारपीट की। गाली गलौच करते हुए कार में तोड़फोड़ कर डाली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।


यह भी पढ़ें : कोटा में महिला आयुष चिकित्सक ने की खुदकुशी

पीड़ित समाजसेवी भुवनेश गुप्ता ने बताया कि रविवार रात खड़े गणेशजी मंदिर के पास एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह में जा रहे थे। रात 10.45 बजे धरणीधर मैरिज गार्डन के पास दो अलग-अलग बाइकों पर सवार युवक आए और कार के आगे बाइक खड़ी कर दी। अचानक गाड़ी आगे खड़ी करने से कार रोकनी पड़ी। कार रुकते ही दो युवक बाइक से उतरकर आए और गाड़ी का गेट खोलकर मुझसे मारपीट करने लग गए। मारपीट की घटना से गाड़ी में पीछे बैठी मां-पत्नी व बच्चे चिल्लाने लगे। उन्होंने मां शकुंतला गुप्ता व पत्नी डॉ. शिप्रा गुप्ता से भी मारपीट की। गाली गलौच की। परिजनों संग मारपीट होती देखे बेटा नमन व बेटी भव्या व तीन अन्य बच्चे घबरा गए और चिल्लाने लगे। मारपीट कर रहा एक युवक पत्नी का पर्स भी ले गया। गुप्ता ने बताया कि दोनों युवकों की बाइकों पर दूध के चरे बंधे हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी।


यह भी पढ़ें : शादी से नाराज दो युवकों ने बन्द मकान में लगा दी थी आग, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अपना क्षेत्र नहीं होने की बात कहकर टाला
गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत महावीर नगर थाने दी। वहां से पुलिस की गाड़ी आई और यह कहकर चली गई कि यह क्षेत्र आरकेपुरम थाने का है। इसके बाद आरकेपुरम थाना फोन किया तो वहां से मौके पर पुलिस की गाड़ी आई और उन्होंने भी अपना क्षेत्र नहीं होने की बात कह अनन्तपुरा थाने जाने की बात कही। गुप्ता ने बताया कि महावीर नगर थाने की गाड़ी आई, उसी दौरान दोनों युवक वहां से भागे थे, पुलिस को बताया भी कि आरोपी इधर गए हैं, लेकिन पुलिस वहां खड़ी हो गई, जबकि पुलिस चाहती तो आरोपियों को पकड़ सकती थी। पुलिस की इसी कार्यशैली से आमजन में पुलिस का विश्वास नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस के क्षेत्राधिकार में ही 1 घंटा बीत गया। इधर, महावीरनगर थानाधिकारी परमजीत ने बताया कि घटना स्थल हमारे क्षेत्र का नहीं है, जिस थाने का हो उनसे बात करो।

कोटा. दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर ट्रायल के लिए रविवार को कोटा पहुंची सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का सोमवार का शेड्यूल बदलने से ट्रायल शुरू नहीं हो सका। अब ट्रेन का ट्रायल मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू किया जाएगा।

वंदे भारत ट्रेन का सात दिवसीय ट्रायल कार्यक्रम के लिए रविवार को कोटा पहुंचने के बाद से यार्ड में खड़ी की गई है। सोमवार को अनुसंधान परिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) की ओर से ट्रेन के ट्रायल के लिए सेंसर समेत उपकरणों की जांच परख की गई।

खास है कोटा पहुंची वंदे भारत

ट्रायल के कोटा पहुंची वंदे भारत विशेष है। इसमें स्वदेशी तकनीक से अनुसंधान परिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) की ओर से विकसित किए गए अत्याधुनिक ब्रेकिंग सिस्टम लगाए गए है। इसी ब्रेकिंग सिस्टम की चेकिंग के लिए वंदे भारत का नया रैक लखनऊ से कोटा आया है। इस ब्रेकिंग सिस्टम का सूखी और गीली दोनों तरह की पटरियों पर 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से परीक्षण किया जाएगा। इसमें ट्रेन को खाली व यात्रियों के वजन के बराबर भार रखकर भी परखा जाएगा।

यहां होगा ट्रायल

16 कोच वाली पूरी तरह वातानुकूलित वंदे भारत ट्रेन का मंगलवार को सवाई माधोपुर नागदा रेल खंड में ट्रायल शुरू किया जाएगा। ट्रेन का पहला ट्रायल रन कोटा से घाट का बराना, घाट का बराना से अरनेठा के बीच और अरनेठा से इन्द्रगढ़ के बीच किया जाएगा। जबकि दूसरा ट्रायल इन्द्रगढ़ से झालावाड़ रोड और झालावाड़ रोड से कोटा के बीच किया जाएगा।

सात दिन कोटा रहेगी वंदे भारत

कोटा में 22 मई को पहुंची वंदे भारत 28 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान इसे विभिन्न मौसम व परिस्थतियों के अनुसार 170 से 180 किलोमीटर प्रतिघंटा तक संचालित कर ट्रैन के ब्रेकिंग सिस्टम की जांच की जाएगी। ट्रायल में आरडीएसओ की टीम कोटा के क्रू, गार्ड, इलेक्टि्रक लोको, पीडब्लूआई, सीएलआई और टीआई के साथ कोटा मंडल के सवाई माधोपुर नागदा रेल खंड में ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम का परीक्षण करेंगे। ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम का बारीकी से परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

कोटा. नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई नियमित व्यवस्था सुधारने को लेकर सोमवार को महापौर ने क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक व वार्ड जमादार की बैठक ली। इस दौरान शौचालयों की सफाई के लिए क्षेत्र में सेक्टर वाइज जेटिंग मशीन, कर्मचारियों और रूट चार्ट बनाकर कर्मचारियों की ज़िम्मेदारी तय की गई।

नगर निगम कोटा दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल ने कहा कि आम लोगों ने पार्षदों के माध्यम से बताया कि वार्डों में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई ठीक से नहीं हो रही है। इसमें तुंरत प्रभाव सुधार किया जाए। जिससे निगम की छवि अच्छी बने।इस पर स्वास्थ्य निरीक्षकों ने बताया कि शौचालय की सफाई के लिए जेटिंग मशीन से की जाती है, लेकिन सफाई के लिए श्रमिकों के अलावा झाड़ू, ब्रश, वाइपर फिनाइल की कमी की बात कही। इस पर महापौर ने गैरिज प्रभारी कपिल पालीवाल को संबंधित जेटिंग मशीन से सफाई के लिए पर्याप्त सफाई श्रमिक व साधन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए रहे तैयार -इस दौरान उन्होंने सभी स्वास्थ्य निरीक्षक स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में होने वाले सर्वे एवं शहर की साफ़ सफ़ाई के लिए नियमित मानिटरिंग करने कर्मचारियों की फ़ील्ड में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पांच जेटिंग मशीनों से हो रही सफाई

अतिरिक्त आयुक्त राजेश डागा ने बताया कि वर्तमान में गैरिज अनुभाग में 5 जेटिंग मशीनों से वार्डों के शौचालयों की सफाई करवाई जा रही है। सभी शौचालयों को नियमित रूप से एवं समय सारणी के अंतर्गत सफाई करवाया जाना सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर वाइज जेटिंग मशीन, कर्मचारियों और रूट चार्ट बनाकर कर्मचारियों की ज़िम्मेदारी तय की गई। बैठक में गैराज समिति चेयरमैन कपिल शर्मा, अधिशासी अभियंता आरके जैन, मुकेश बोहरा समेत अन्य उपिस्थत रहे।

हज पर जाना हर मुसलमान का सपना होता है। हज यात्रा की लॉटरी में नाम आना किसी लॉटरी से कम नहीं होता है। ऐसे की लॉटरी बूंदी के देई निवासी अब्दु़ल जब्बास की निकली। हज यात्रा की तैयारी के लिए विदेशी मुद्रा की जरूरत थी ताे कोटा आया और बैंक और दलाल से 5 हजार सऊदी रियाल खरीद लिए। वापस घर जाने के लिए बस स्टैण्ड आया तो नयापुरा बस स्टैण्ड पर जेबकतरे ने उसका पर्स उड़ा लिया। पर्स में 5 हजार सऊदी रियाल और 2 हजार रुपए थे। बस में चढ़ने के बाद पर्स संभाला तो उसके होश उड़ गए।

देई निवासी अब्दुल जब्बास ने नयापुरा थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह हज यात्रा पर जाने के लिए कोटा में छावनी स्थित एसबीआई बैंक में सऊदी रियाल लेने गया था। बैंक से 3 हजार सऊदी रियाल लिए। फिर शॉपिंग सेंटर स्थित एक एजेंट के पास से 2 हजार सउदी रियाल और लिए। 5 हजार सऊदी रियाल (लगभग 1.17 लाख) व 2 हजार रुपए पर्स में रखकर पेंट में रख लिया। नयापुरा बस स्टैण्ड पर दोपहर 3.20 बजे वह देई लौटने के लिए कोटा-जयपुर वाया नैनवां बस में चढ़ा था। इस बीच ही किसी ने उसका पर्स उड़ा लिया।

कोटा. पूर्व मिस्टर इंडिया और ख्यात बॉडी बिल्डर कोटा के प्रेमराज अरोड़ा की हृदयघात से रविवार सुबह मौत हो गई। वह 42 वर्ष के थे। बाथरूम में नहाते समय अचानक गिरकर अचेत हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण साइलेंट अटैक बताया।
बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव अशोक औदिच्य ने बताया कि प्रेमराज का बॉडी बिल्डिंग से गहरा जुड़ाव था। प्रेमराज ने सन् 2012-13 में बेस्ट पावर लिफि्टंग ऑफ राजस्थान का अवार्ड जीता था। 2014 में प्रेमराज ने नागपुर में आयोजित प्रतियोगिता में मिस्टर इंडिया का खिताब और गोल्ड मेडल जीता था। सन् 2016 से 2018 के बीच दो बार मिस्टर राजस्थान का खिताब भी जीता। प्रेमराज जिम में युवाओं को ट्रेनिंग भी देते थे।

बैडमिंटन खिलाड़ी को कोर्ट पर आया था अटैक

इसी वर्ष 1 मार्च को कोटा कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में मैच के दौरान कोटा के वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेश मेहता का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मेहता 62 वर्ष के थे। मैच के दौरान रेस्ट टाइम में उनको दिल का दौरा पड़ा।

कोटा, प्रदेश में फिर मौसम बदलेगा और आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार से भरतपुर, अजमेर, जोधपुर , जयपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 25 मई तक आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. इसके साथ ही तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना व्यक्त की गई है।

हाड़ौती में बारिश हुई
हाड़ौती अंचल में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। कोटा में भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं, बारां व झालावाड़ जिले में भी दोपहर बाद राहत की बारिश हुई। बूंदी में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई।
कोटा में सुबह से ही भीषण गर्मी रही। दोपहर में लू चलने से आमजन बेहाल रहे। बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थ का उपयोग कर रहे हैं। गर्मी के चलते लोग सुबह-शाम ही जरूरी कार्य से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय निकलने वाले लोग मुंह पर दुपट्टा बांधकर निकल रहे हैं। कोचिंग स्टूडेंट छाता लेकर निकल रहे हैं। शाम ढलने के बाद भी गर्म हवा चुभ रही है। दिन के साथ रातें भी तप रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 44.8 व न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि कोटा जिले के कुन्दनपुर क्षेत्र में दोपहर तीन बजे धूल भरी हवा चली। तेज गर्जना व आकाशीय बिजलिया चमकी। रुक-रुक कर हल्की बरसात का दौर जारी रहा। सीमलिया में तेज हवा के साथ आधा घंटे तक बारिश हुई।
बारां जिल में तेज धूप व गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह से दोपहर तक तेज धूप ने पारे को 44 डिग्री तक पहुंचा दिया। दोपहर बाद अचानक मौसम ने पलटा खाया। तेज हवा के साथ जिले के कई इलाकों में बरसात हुई। अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा।झालावाड़ जिले में रविवार रात कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश के बाद सोमवार को उमस भरी गर्मी रही। दिनभर भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। पनवाड़ व अकलेरा क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। बूंदी शहर में शाम के समय धूलभरी आंधी चली और बूंदाबांदी हुई।

भामाशाहमंडी में सोमवार को 1 लाख कट्टे की आवक हुई। सोयाबीन 50 सरसों 50 चना 50 मंदा रहा। लहसुन की आवक लगभग 8000 कट्टे की रही। लहसुन 1400 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव: गेहूं मिल दडा लस्टर 2050 से 2161 गेहूं एवरेज 2161 से 2350 बेस्ट टुकड़ी 2350 से 2701 सोयाबीन 4200 से 5050 सरसो 4400 से 4900 धान (1509) 3000 से 3200 , धान सुगन्धा 2500से 3200, धान ( 1718) 3800 से 4101 धान ( 1121 ) 3800 से 3900 ,धान (पूसा-1) 3600 से 4301 मक्का लाल 1700 से 1900 मक्का सफेद 1700 से 2000 अलसी 3800से 4200 ग्वार 4000से 4500 मैथी 5400से 6050 कलौंजी 12000से 15000 जौ 1600से 2000 ज्वार नई शंकर 2100 से 2400 ज्वार सफेद 3000 से 6500, बाजरा 1900से2200 मसूर 5000से 5400 , मूंग हरा 6000 से 7500 चना दैशी बेस्ट नया 4500से 4600 चना देशी मिडियम 4200से 4500 चना पेप्सी 4500 से 5000 चना मौसमी 4400 से 4700 चना कांटा 4300 से 4400 उड़द एवरेज 3600 से 7000 बेस्ट 6000 से 7500 , धनिया रेनडेमेज 3900 से 4500 धनिया बादामी 4500से 5600, धनिया ईगल 5400 से 5750 रंगदार 6000 से 8000 , लहसुन 1400 से 8500 रहा।

खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 1800, चम्बल 1775, सदाबहार 1645, एलेक्सा 1550, दीप ज्योति 1660, सरसों स्वास्तिक 1860, अलसी 2170 रुपए प्रति टिन। मूंगफली: ट्रक 3160, स्वास्तिक निवाई 2840, कोटा स्वास्तिक 2780, सोना सिक्का 3035 रुपए प्रति टिन।

देसी घी: मिल्क फूड 8150, कोटा फ्रेश 7940, पारस 8100, नोवा 8120, अमूल 10600, सरस 9800, मधुसूदन 8380 रुपए प्रतिटिन। वनस्पति घी: स्कूटर 1515, अशोका 1515 रुपए प्रतिटिन।

चीनी: 3870 से 3930 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल: बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 10500-13700, मूंग 8800-9500, मूंग मोगर 9500-10500, उड़द 9000-10000, उड़द मोगर 9000-12000, मसूर 6500-7000, चना दाल 6000-6200, पोहा 3200-4500 रुपए प्रति क्विंटल।


कोटा सर्राफा : चांदी स्थिर, सोना तेज
स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के भाव िस्थर रहे। जबकि सोने के भाव में तेजी रही। चांदी 72,500 रुपए प्रति किलो बोली गई । जेवराती सोना 900 रुपए तेजी के साथ भाव 62,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।

भाव : चांदी 72,500 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 62,200 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 62,500 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

कोटा. भामाशाहमंडी में सोमवार को 1 लाख कट्टे जिंस की आवक हुई। सोयाबीन 50 सरसों 50 चना 50 मंदा रहा। लहसुन की आवक लगभग 8000 कट्टे की रही। लहसुन 1400 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव: गेहूं मिल दडा लस्टर 2050 से 2161 गेहूं एवरेज 2161 से 2350 बेस्ट टुकड़ी 2350 से 2701 सोयाबीन 4200 से 5050 सरसो 4400 से 4900 धान (1509) 3000 से 3200 , धान सुगन्धा 2500से 3200, धान ( 1718) 3800 से 4101 धान ( 1121 ) 3800 से 3900 ,धान (पूसा-1) 3600 से 4301 मक्का लाल 1700 से 1900 मक्का सफेद 1700 से 2000 अलसी 3800से 4200 ग्वार 4000से 4500 मैथी 5400से 6050 कलौंजी 12000से 15000 जौ 1600से 2000 ज्वार नई शंकर 2100 से 2400 ज्वार सफेद 3000 से 6500, बाजरा 1900से2200 मसूर 5000से 5400 , मूंग हरा 6000से 7500 चना दैशी बेस्ट नया 4500से 4600चना देशी मिडियम 4200से 4500 चना पेप्सी 4500 से 5000 चना मौसमी 4400 से 4700 चना कांटा 4300 से 4400 उड़द एवरेज 3600 से 7000 बेस्ट 6000से 7500 , धनिया रेनडेमेज 3900 से 4500 धनिया बादामी 4500से 5600, धनिया ईगल 5400से 5750 रंगदार 6000से 8000 , लहसुन 1400 से 8500 रहा।

खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 1800, चम्बल 1775, सदाबहार 1645, एलेक्सा 1550, दीप ज्योति 1660, सरसों स्वास्तिक 1860, अलसी 2170 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली: ट्रक 3160, स्वास्तिक निवाई 2840, कोटा स्वास्तिक 2780, सोना सिक्का 3035 रुपए प्रति टिन।

देसी घी: मिल्क फूड 8150, कोटा फ्रेश 7940, पारस 8100, नोवा 8120, अमूल 10600, सरस 9800, मधुसूदन 8380 रुपए प्रतिटिन।

वनस्पति घी: स्कूटर 1515, अशोका 1515 रुपए प्रतिटिन।

चीनी: 3870 से 3930 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल: बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 10500-13700, मूंग 8800-9500, मूंग मोगर 9500-10500, उड़द 9000-10000, उड़द मोगर 9000-12000, मसूर 6500-7000, चना दाल 6000-6200, पोहा 3200-4500 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी िस्थर, सोना तेजकोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के भाव िस्थर रहे। जबकि सोने के भाव में तेजी रही। चांदी 72,500 रुपए प्रति किलो बोली गई । जेवराती सोना 900 रुपए तेजी के साथ भाव 62,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।

भाव: चांदी 72,500 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 62,200 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 62,500 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.