>>: Digest for May 23, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

राजसमंद. जिले में अगले माह के अंत में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताएं प्रस्तावित है। वर्तमान में 17 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, हालांकि शहरी ओलम्पिक खेलों के लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही हो रखे हैं।
राज्य सरकार ने पिछले साल बजट घोषणा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राजीव गांधी ओलम्पिक की घोषणा की थी। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ओलम्पिक कराए गए। शहरी क्षेत्रों में यह खेल करवाए जाने थे, इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी करवाए गए, लेकिन परीक्षाओं के चलते इसे स्थगित कर दिया था। अब 23 जून से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक साथ कराए जाने है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी है। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रविवार शाम तक 17713 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। हालांकि शहरी क्षेत्र में 14 हजार से अधिक खिलाड़ी पहले के ही रजिस्टर्ड हैं। ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 4 दिन की होंगी। ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा 5 दिन की, जिला स्तरीय 3 दिन और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 4 दिन की होंगी। इसी तरह शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताएं नगरपालिका, नगर परिषद, नगर निगम क्षेत्र में 6 दिन की, जिला स्तरीय 3 दिन की और राज्य स्तरीय खेल 4 दिन के होंगे। उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्र में खो-खो प्रतियोगिता सिर्फ महिला खिलाडिय़ों की होगी। इसी प्रकार ग्रामीण खेलों में शूटिंग बॉल प्रतियोगिता पुरुषों की होगी।

शहरी ओलम्पिक
खेल का नाम पुरुष महिला रजिस्टर्ड
कबड्डी 1550 725 2275
टेनिस बॉल क्रिकेट 2631 782 3412
खो-खो 0004 1604 1608
वॉलीबॉल 0813 293 1106
फुटबॉल 0586 203 0789
बॉस्केटबॉल 0713 633 1346
एथलेट्रिक्स 100 मी 1028 990 2018
एथलेट्रिक्स 200 मी 0543 752 1295
एथलेट््िरक्स 400 मी 0320 550 0870

कुल 8188 6532 14719

ग्रामीण रजिस्ट्रेशन
खेल का नाम पुरुष महिला रजिस्टर्ड
कबड्डी 605 178 783
टेनिस बॉल क्रिकेट 931 048 979
खो-खो 000 438 438
वॉलीबाल 205 064 269
फुटबॉल 181 036 217
शूटिंग बॉल 050 000 050
रस्साकसी 000 258 258

कुल 1972 1022 2994

रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी
जिले में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। इसके लिए 10 जून तक रजिस्ट्रेशन करवाए जा सकते हैं। इसके पश्चात टीमें आदि बनाई जाएगी।
- चांद खां पठान, जिला खेल अधिकारी राजसमंद

राजसमंद. बंद मकान को आग लगाकर लाखों का नुकसान करने के दो आरोपियों को राजनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गत 7 मई को प्रार्थी उमेश कुमार शर्मा पुत्र गंगाराम वर्ष निवासी गुर्जरगुड़ा ने पेश रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री रचना की शादी आगामी 12 जून को होने से उसने शादी का सामान टीवी, पंखा, सिलाई मशीन, कंबल, बिस्तर, खाने-पीने के सामान, अंगूठी, सोने की चेन, घरेलू सामान व अनाज घर में रखे हुए थे। शादी का और सामान खरीदने पूरा परिवार 7 मई को दोपहर ताला लगाकर कांकरोली गया था। दिन में 2 बजे सूचना मिली कि घर में आग लग रही है। पहुंचकर देखा तो दमकल आग बुझा रही थी। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ। मकान में दरारें आ गई। रिपोर्ट में आशंका जाहिर की कि आग हीरा बंजारा पुत्र बिहारी व विनोद बंजारा लगा सकते हैं। दोनों ने उमेश के परिवार से मारपीट तथा लड़ाई-झगड़ा किया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने टीम गठित की। थानाधिकारी डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में अनुसंधान कर संदिग्ध आरोपी हीरा (36) व विनोद (21) पुत्र किशन बंजारा को डिटेन कर पूछताछ की। पुलिस को उन्होंने बताया कि प्रार्थी की पुत्री की शादी कराने से नाराज होकर सबक सिखाने के मकसद से उन्होंने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया।

जुआ खेलते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद की

राजसमंद. राजनगर थाना पुलिस दल ने जगह-जगह दबिश देकर जुआ खेलते छह बदमाशों को गिरफ्तार किया व उनके कब्जे से 4830 रुपए जब्त किए।

सीआई डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित के अनुसार चन्द्रप्रकाश (62) पुत्र भंवरलाल नन्दवाना निवासी अहीरों की पोल राजनगर, रतनलाल खटीक (32) पुत्र बाबूलाल निवासी कलालवाटी, तोहिद हुसैन (30) पुत्र खलील मोहम्मद निवासी पठानवाड़ी, अल्ताफ हुसैन (50) पुत्र शमशुशाह निवासी नायकवाड़ी, बंशीलाल (25) पुत्र नारायणलाल माली निवासी रेड़ा की गवाड़ी मालीवाड़ा तथा मनोवर खां (43) पुत्र अनवर खां निवासी पठानवाड़ी को गिरफ्तार कर राशि जब्त की। अल्ताफ हुसैन राजनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध मारपीट, लूट, आरपीजीओ, छेड़छाड़, एनडीपीएस, आम्र्स एक्ट व विस्फोटक के कुल 24 प्रकरण दर्ज हैं। चन्द्रप्रकाश के विरुद्ध एक, रतनलाल के विरुद्ध जुआ व दहेज के 2, बंशीलाल के खिलाफ 2 प्रकरण दर्ज हैं।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.