>>: Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस मंत्री के भाजपा में शामिल होते ही अरुण सिंह ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan Assembly Election 2023 पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। महरिया के अलावा छह अन्य लोग भी भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस ने महरिया को 2019 का लोकसभा चुनाव लड़वाया था, लेकिन वे करीब तीन लाख वोटों से हार गए थे।

महरिया के लिए भाजपा में शेखावाटी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जमीन तैयार की। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की मौजूदगी में महरिया को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। उनके अलावा एनएसयूआई से जुड़े रहे नरसी किराड़, सेवानिवृत्त आईपीएस रामदेव सिंह खैरवा, पीआर. मीणा, सीआर. मीणा, गोपाल मीणा, हेमंत शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की कमजोर सरकार के दिन लद चुके हैं। कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, उनमें घमासान हो रहा है। जल्द ही जयपुर में सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


यह भी पढ़ें : राजस्थान में बनेगी लवकुश वाटिका,सीएम गहलोत ने मंजूर किए 66 करोड़

खरगे को भेजा पत्र
सुभाष महरिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से पहले कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा, जो वायरल भी हो गया। इस पत्र में महरिया ने लिखा कि कांग्रेस ने कभी भी लोकसभा चुनाव की हार की समीक्षा नहीं की। प्रदेश की कांग्रेस सरकार घोषणा पत्र के वादों को पूरी तरह से भुला चुकी है। कर्जमाफी, बेरोजगारी के नाम पर वोट देने वाले किसान-युवा ठगा महसूस कर रहे हैं। सीकर जिले में कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा की गई। इस परिस्थिति में कांग्रेस से जुड़ रहकर कार्य करना संभव नहीं है। इसलिए कांग्रेस से त्यागपत्र देता हूं।


यह भी पढ़ें : भाजपा का लक्ष्य हुआ तैयार, अबकी बार 180 पार

समर्थक भी पहुंचे
महरिया के सैकड़ों समर्थक भी जयपुर पहुंचे। इस दौरान जिला उपप्रमुख ताराचंद धायल, युवा मोर्चा अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, श्रीचंद ढाका, सतीश शर्मा पाटोदा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह खूड़ी मास्टर हरलाल धायल, अल्लानूर पठान, हर्षनाथ नाहरिया, गोपाल लाटा, रतनलाल पारीक, बनवारी ढाका, भंवरसिंह रणवां, शिवकुमार व्यास, लक्ष्मणराम रायल, आलोक पाराशर, नौरंग लालासी, श्रीकिशन शर्मा लालासी, जुगल शर्मा सोला, एडवोकेट केके व्यास, दौलतपुरा सरपंच दिनेश कुमार आर्य व पंचायत समिति सदस्य संजय कृष्णियां आदि मौजूद रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.