>>: भगवान जगन्नाथ ने बहन सुभद्रा व दाऊ बलराम के साथ किया भ्रमण

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भरतपुर. रोजाना भक्त भगवान के दर्शन करने के लिए मंदिर में जाते हैं, लेकिन रविवार को भगवान खुद भक्तों के हाल जानने के लिए नगर भ्रमण को निकले। घर बैठे भगवान दर्शन देने पहुंचे तो भक्त मार्ग पर उमड़ पड़े और भगवान की एक झलक पाने को आतुर दिखाई दिए। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर धन्यता महसूस की।
भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति एवं इस्कॉन भरतपुर व वृन्दावन के तत्वावधान में रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
चन्दन गार्डन मैरिज होम के सामने तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने झंडी दिखाकर एवं रास्ता बुहार कर रथयात्रा का प्रारंभ कराया। इससे पहले उन्होंने मैरिज गार्डन में रखी गई भगवान जगन्नाथ एवं अन्य विग्रह प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद राज्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म में सबको साथ लेकर मानव कल्याण के पथ पर चलने की जो शिक्षा दी गई है उसे अंगीकार करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि भरतपुर में श्री जगन्नाथ की रथयात्रा कई वर्ष पहले छोटे रूप में शुरु हुई थी जो आज भव्य रूप में परिवर्तित हो गई है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे सब की उन्नति करें और समाज में प्रेम व भाई चारा बना रहे।
इसके बाद वी नारायण गेट स्थित चंदन गार्डन से ओडि़शा की तर्ज पर बने 40 फुट ऊंचे हाइड्रोलिक सिस्टम वाले रथ पर दाऊ बलराम और बहन सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ शहर भ्रमण को निकले। यात्रा की अगुवाई दो घुड़सवार कर रहे थे। उनके पीछे ऊंटगाड़ी में शहनाई वादन, बैंडबाजे और रथ में सवार भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी की झांकी चल रही थी। इनके पीछे कृष्ण-राधा की झांकी चल रही थी। सबसे पीछे भगवान जगन्नाथ का रथ चल रहा था, जिसके आगे भक्त झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत किया गया।
इस मार्ग से गुजरे भगवान
रथयात्रा रविवार दोपहर दो बजे वी नारायण गेट स्थित चंदन गार्डन से शुरू हुई। जो बिजली घर, चौबुर्जा, गंगामंदिर , जामा मस्जिद, लक्ष्मण मंदिर, कोतवाली व कुम्हेर गेट होते हुए जयशिव मैरिज हॉम में सम्पन्न हुई।
प्रारंभ में राज्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक संजीव गुप्ता, अध्यक्ष मोहन लाल मित्तल, महामंत्री महेश सिंघल, रथ यात्रा के संयोजक विष्णु लोहिया, सीए अतुल मित्तल, हेमराज गोयल, नरेश जिंदल, मुकेश गजक वाले, रजत मित्तल, अशोक सिंघल, प्रहलाद गोयनका, देवेन्द्र पचौरी, राजेश गुप्ता, हेमचन्द, रोहित राजपूत, इस्कान वृन्दावन से आये विष्णुनाम प्रभु, रावलदास, बैकुण्ट प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.