>>: Good News: राजस्थान के इस रेलवे स्टेशन को जल्द मिलेगी ऐसी सौगात, यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जोधपुर रेल मण्डल के प्रमुख सिटी रेलवे स्टेशन पर दो और नए प्लेटफॉर्म विकसित किए जाएंगे। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो यह कवायद जल्द ही मूर्त रूप लेगी। दरअसल, जोधपुर रेल मण्डल के प्रमुख सिटी रेलवे स्टेशन पर बरसों से पांच प्लेटफॉर्म हैं। ट्रेनों के बढ़ते आवागमन व यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब सिटी रेलवे स्टेशन पर दो और नए प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। इससे सिटी स्टेशन पर 7 प्लेटफॉर्म हो जाएंगे। जोधपुर रेल मण्डल की ओर से ट्रेनों के बढ़ने से रेलवे बोर्ड को प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने व वित्तीय स्वीकृति जारी होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।


ट्रेनों को सब-स्टेशनों पर रोकने के झंझट से मिलेगी मुक्ति
जोधपुर सिटी स्टेशन पर 5 प्लेटफॉर्म के अलावा 6 नम्बर पहले से है। यहां एक प्लेटफॉर्म बनने से दो लाइने प्रयोग में आ सकेगी। इस तरह छह-सात नम्बर प्लेटफॉर्म तैयार हो जाएंगे। साथ ही, वर्तमान में ट्रेनों को सब-स्टेशनों पर रोकने की झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। सिटी स्टेशन पर ट्रेनें खड़ी रहने से बाहर से जोधपुर आने वाली ट्रेनों को राइकाबाग, भगत की कोठी व महामंदिर सब-स्टेशनों पर रोकना पड़ रहा है।

वर्कशॉप व सेकेण्ड एंट्री गेट के बीच में काफी जगह
वर्कशॉप व सेकेण्ड एंट्री गेट के बीच में काफी जगह है। दो नए प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए इस जगह को काम में लिया जा सकता है। वहीं भगत की कोठी व जोधपुर स्टेशन के बीच एक अतिरिक्त लाइन बिछाने की योजना है। इससे एक साथ दो ट्रेनें निकल सकेगी।

जोधपुर सिटी स्टेशन एक नजर में
- 70 जोड़ी ट्रेनों का प्रतिदिन आवागमन, जिसमें साप्ताहिक व नियमित ट्रेनें शामिल।
- 45-50 हजार यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन।
- 5 प्लेटफॉर्म वर्तमान में।
- 2 नए प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव।

इनका कहना है
जोधपुर सिटी स्टेशन पर बढ़ती ट्रेनों की संख्या को देखते हुए स्टेशन पर दो प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
- पंकजकुमार सिंह, मण्डल रेल प्रबंधक, जोधपुर

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.