>>: भिवाड़ी में शॉर्ट-सर्किट से प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!


भिवाड़ी. औद्योगिक क्षेत्र में संचालित शुक्ला ई वेस्ट प्रोसेसर कंपनी में रविवार सुबह सात बजे आग लग गई। आग से कंपनी में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल पहुंची। चार दमकल वाहनों ने करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है।


जानकारी के अनुसार भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर 309 में संचालित शुक्ला ई वेस्ट प्रोसेसर कंपनी प्लास्टिक दाना बनाने का काम किया जाता है। जिसमें रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग काफी दूर तक फैल गई। जिससे कंपनी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

कंपनी कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन को दी। जहां से दो दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। आग बढ़ती हुई देख फायर स्टेशन से दो और दमकल वाहनों को बुलाया गया । चार दमकल वाहनों ने करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कंपनी में रखा लाखों रुपए का प्लास्टिक दाना व रॉ मटेरियल जलकर राख हो गया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.