>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जे.पी. नड्डा के दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोर से, कार्यकर्ताओं को दिया यह टारगेट Monday 26 June 2023 09:13 AM UTC+00 Rajasthan Assembly Election 2023 : भरतपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में रविवार को प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी भरतपुर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लेकर कार्यकर्ताओं से राय-मशविरा किया। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि नड्डा 29 जून को केन्द्र सरकार की ओर से गरीब के कल्याण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे और चुनावी वर्ष में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। नदबई में मंडी परिसर में नड्डा की सभा को अनुमति नहीं मिलने की बात पर जोशी ने कहा कि पूरे राजस्थान में मंडियों में कार्यक्रम होते हैं। इस मामले को लेकर प्रशासन से बात करेंगे। जोशी ने कहा कि कोई भी अधिकारी राजनेता या राजनीति के दवाब में आकर इस प्रकार का निर्णय नहीं करे। यह सरकार सिर्फ तीन माह की है। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को दवाब में आने की आवश्यकता नहीं है। उल्लेखनीय है कि नड्डा की 29 जून को सभा नदबई में प्रस्तावित है। टुकड़ा-टुकड़ा गैंग नहीं कर सकती मुकाबला टुकड़ा-टुकड़ा गैंग एक भी हो जाए तो भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती। राठौड़ ने कहा कि मतदाताओं का धु्रवीकरण अपने हिसाब से होता है। जिनको मतदाताओं ने नकार दिया, वह अब जुड़कर यह सोचते हैं कि हम मुकाबला कर लेेंगे, ऐसा संभव नहीं है। भाजपा की सबसे बड़ी जीत यही है कि जिन पार्टियों की नीतियां नहीं मिलती वह भी गठजोड़ को मजबूर हो गए। अल्पसंख्यकों के सवाल पर कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग मोदी सरकार में खुश है। केन्द्र सरकार ने तीन तलाक जैसी कुरीति को समाप्त किया। आज कानून और संविधान का राज है और संविधान में सबको बराबर का हक है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भूल गए बजरंगबली ने राहुल की लंका को आग लगाई थी। गहलोत बजरंगबली को नहीं ललकरें तो अच्छा है। हिन्दू और हिदुस्व की विकृत परिभाषा उनके राजकुमार राहुल गांधी ने दी थी। आज यह लोग जनेऊ पहनने को मजबूर होकर हिन्दू और हिन्दुस्त की बात करने लगे हैं। प्रदेश में तुष्टिकरण की राजनीति को सबने देखा है। प्रदेश साम्प्रदायिकता की आग में जलता रहा। इनकी जमीन खिसक गई है। इसलिए पुन: वोट बैंक की तलाश में हिन्दुत्व की ओर लौट रहे हैं। राठौड़ ने दावा किया कि कांग्रेस किसी भी तुर्रम खां को मैदान में उतार ले। उसकी पार नहीं पड़ सकती। गहलोत जब जाते हैं तो पूरी पार्टी को ले जाते हैं। इस बार कांग्रेस के 21 विधायक भी बचने वाले नहीं हैं। राठौड़ ने कहा कि भाजपा में कोई बड़ा नहीं है, हमारा संगठन ही सबसे बड़ा है। कार्यकर्ताओं से किया संवाद बैठक में मुख्य रूप से सांसद रंजीता कोली, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल, पूर्व मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा, पूर्व विधायक बनवारीलाल सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष सिंह, नेम सिंह फौजदार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हंसिका गुर्जर, ऋतु बनावत, प्रदेश मंत्री महेश जाटव एवं अरविंदपाल सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच ने नड्डा के कार्य्रक्रम की जानकारी दी। वहीं प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने आभार जताया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की सभा में 25 से 30 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
