>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
शिव बारात में लहराया तिरंगा, सजाई चंद्रयान-3 की झांकी Sunday 27 August 2023 04:02 PM UTC+00 पुलिस लाइन चौराहे से युवाओं की ओर से रविवार को शिव बारात निकाली गई। युवाओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए। इस दौरान तिरंगा लहराने के अलावा चंद्रयान की झांकी सजाई गई।पुलिस लाइन चौराहे से ढोल-ढमाकों के साथ शिव बारात निकली। इस दौरान लोग नाचते-गाते साथ चले। यह विभिन्न मार्ग होते हुए सर्वेश्वर हनुमान मंदिर पहुंची। भगवान भोलेनाथ का आकर्षक रूप देखकर लोगों ने जयकारे लगाए। भगवान भोलेनाथ और पार्वत की वरमाला हुई। पार्षद नरेंद्र तुनवाल, संयोजक अजय दग्दी सहित अन्य साथ रहे। चंद्रयान की सजाई झांकी शिव बारात में चंद्रयान-3 की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा श्याम बाबा, महादेव के अघोरी रूप की झआंकी भी शामिल हुई। युवाओं ने तिरंगा लहराया। निम्बार्क कोट में सजाई झांकी पृथ्वीराज मार्ग स्थित निम्बार्क कोट में झूला महोत्सव मनाया गया। इस दौरान चंद्रयान-तीन की झांकी सजाई गई। अशोक तोषनीवाल ने भजन पेश किए। आनंद भंसाली और अन्य मौजूद रहे। लियाकत अली को नाजिम का अतिरिक्त प्रभार दरगाह दीवान से मुलाकात नाज़िम लियाक़त अली आफाकी ने दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान से मुलाकात की। सज्जादानशीन नेआफ़ाकी की दस्तारबंदी कर स्वागत किया। उन्होंने नाज़िम को दरगाह व्यवस्था और प्रबन्धन के बारे में जानकारी दी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
