>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अलवर की प्याज देश-दुनिया में भोजन का बढ़ा रही स्वाद Wednesday 15 November 2023 12:28 PM UTC+00 अलवर की प्याज देश-दुनिया में भोजन की थाली का स्वाद तो बढ़ा ही रही है। वहीं, इस बार प्याज के भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। इससे किसानों में भी उत्साह है। जानकारी के अनुसार अलवर मंडी में मंगलवार को प्याज के थोक भाव 37 से 43 रुपए और रिटेल भाव 40 से 70 रुपए प्रति किलो रहे। इससे करीब 7 दिन पहले प्याज के थोक भाव 40 से 48 रुपए और रिटेल भाव 60 से 80 रुपए प्रति किलो थे, लेकिन गत शुक्रवार को तेज बारिश से मंडी में रखे प्याज के कट्टे भीगने के कारण भाव में 3 से 5 रुपए की मंदी आई है। जबकि इससे पहले प्याज के भाव में और भी तेजी की संभावना जताई जा रही थी। इसका कारण 20 नवंबर तक नासिक व मध्यप्रदेश की प्याज मंडियां बंद रहने के कारण मांग बढऩे को बताया जा रहा था।
इन दिनों अलवर मंडी से प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, आसाम, बंगाल व बिहार सहित बांग्लादेश में जबरदस्त मांग बनी हुई है। ऐसे में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आई अधिकांश प्याज हाथो-हाथ बाहर भेजी जा रही है।
अलवर के प्याज की अच्छी क्वालिटी को देखते हुए अरब देशों में सप्लाई के लिए पिछले दिनों मुंबई से निर्यातक अलवर मंडी पहुंचे थे, लेकिन प्याज में नमी की मात्रा अधिक होने से खरीद की बात आगे नहीं बढ़ सकी। वहीं, जानकारों का कहना है कि सूखे प्याज की अरब देशों में मांग होने के कारण भाव और भी अच्छे मिल सकते हैं। 40 हजार कट्टे की आवक हो रही अलवर मंडी में प्याज की अच्छी आवक हो रही है। इसके साथ ही इस बार भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। अभी नासिक व एमपी की मंडियां बंद हैं। जो 20 नवंबर से खुलेंगी। इसके बाद भी आगामी दिनों में प्याज के भाव का सही आकलन हो सकेगा। -प्रताप , मंडी व्यापारी अलवर की प्याज की देश-विदेश में अच्छी मांग है। इसके साथ ही किसानों को प्याज के भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। इससे किसानों की अच्छी आमदनी होने से उनमें उत्साह है। आगामी दिनों में भी प्याज के भाव अच्छे रहने की उम्मीद की जा रही है। -रोशन लाल सैनी, मंडी व्यापारी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
