>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मौसम के तीन रंग: सुबह धुंध, दोपहर में नरम धूप और शाम से गुलाबी ठंड Wednesday 15 November 2023 02:48 PM UTC+00 स्वर्णनगरी जैसलमेर सहित जिले भर में मौसम के मिजाज में तब्दीली अब साफ महसूस होने लगी है। अलसुबह जहां आकाश में धुंध के कारण गरम कपड़े पहने बिना अब घर से बाहर निकलना मुहाल हो रहा है वहीं दोपहर में धूप के तेवर पहले के मुकाबले काफी नरम हो गए हैं। अपराह्न पश्चात आकाश में बादलों के छाए रहने से शाम जल्द ढलती प्रतीत होती है और गुलाबी ठंडक दस्तक देने लगती है। रात गहराने के साथ हवाओं के प्रवाह से मौसम में पूरा बदलाव महसूस होने लगा है। शहर भ्रमण पर आए सैलानी भी सुबह और शाम गरम व ऊनी कपड़े पहनकर अथवा शॉल ओढ़ कर बाजारों में घूमने निकलते हैं। सम के धोरों पर तो उन्हें और ज्यादा ठंडक का अहसास होता है। बीते एक सप्ताह में अधिकतम ही नहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने इन दिनों में अधिकतम 5 और न्यूनतम में 4 डिग्री तक तापमान का आंकड़ा गिरा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
