>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
इस शहर में मनाया जाता है अनोखा पर्व, भैंसों के करतब करते हैं रोमाचिंत Wednesday 15 November 2023 06:26 AM UTC+00 गिलूण्ड कस्बे के माणक चौक में खेंखरे पर मंगलवार को भैंसों को रिझाने की प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया गया। कार्यक्रम के तहत अपरान्ह तीन बजे ढोल-नगाड़ों के साथ कस्बे सहित दूरदराज के गांवों से ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। शाम करीब साढे चार बजे तक चौक दर्शकों की भीड़ से अट गया और चौक सहित इर्दगिर्द की छतों पर तिल धरने तक को जगह नहीं बची। इसी बीच भैंसों की पहली जोड़ी को मैदान में लाया गया, जिनका परपंरानुसार पूजन कर पशु प्रेम की मिसाल दी गई। ग्राम पंचायत की ओर से पशुपालकों को भी उपरना एवं मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। मैदान में पहुंची भैंसों की पहली जोड़ी ने ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ दर्शकों को खूब रोमांचित किया और करीब 10 मिनट तक चौक में डटे रहे। इस दौरान जोड़ी के दोनों भैंसों ने चौक में चक्कर लगाते हुए पशु प्रेम का संदेश भी दिया। इस जोड़ी के जाने के पांच मिनट बाद ही दूसरी जोड़ी के भैंसे चौक में आ पहुंचे और एक दूसरे के गले मिलकर चलते बने। पशुओं के मालिकों ने दोनों भैंसों को एक बार फिर से चौक में लाकर करतब दिखाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भैंसे कुछ खास करतब नहीं दिखा पाए। भैंसों ने गले मिलकर दी प्रेम की सीख |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
