>>: वजन कम करना चाहते हैं तो बस रोजाना खाइए दो भीगे मीठे...

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

खजूर के फायदे जानकार आप हैरान हो जाएंगे। इसे वैज्ञानिक रूप से फीनिक्स डेक्टाइलीफेरा के नाम से जाना जाता है। इनका स्वाद मीठा होता है। आप वैसे तो खजूर को सीधा भी खा सकते हैं, लेकिन भीगे हुए खजूर ज्यादा फायदेमंद रहते हैं। खजूर को भिगोने से वह नरम हो जाता है और ज्यादा फायदा पहुंचाता है। रोजाना सुबह दो भीगे खजूर खाने से भी आप सेहत में अंतर देखना शुरू कर देंगे। इसमें फाइबर, विटामिन बी6, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

पाचन क्रिया में फायदेमंद
भीगे हुए खजूर में फाइबर की अच्छी मात्रा रहती हैं, यह डाइजेशन सिस्टम को सुधारता है। फाइबर अधिक होने के चलते पेट भरा महसूस होता है और ज्यादा खाने में नहीं आता। ऐसे में वजन कंट्रोल रहता है।

प्राकृतिक शुगर
खजूर चीनी और कार्बोहाइड्रेट का नेचुरल रिसोर्स है। यदि आप इसे नाश्ते में यूज करेंगे तो इससे काफी अच्छे परिणाम सामने आएंगे। साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे खनिज की अच्छी म़ात्रा होती है, जिससे मांसपेशियों और बोंस दोनों में ही ताकत बनी रहती है।

सुधरती है मेंटल हैल्थ
भीगे हुए खजूर में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जिससे शरीर की सूजन कम होती है।इसमें विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और संज्ञानात्मक कार्य में सुधार कर सकते हैं। इससे रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। वहीं संक्रामक रोगों से लड़ने में भी मदद मिलती है।

ब्लडप्रेशर में फायदा
यदि आपका ब्लडप्रेशर हाई रहता है, तो भी खजूर का यूज कर सकते हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। सर्दियों में इससे हार्ट को भी मजबूती मिलती है।

स्किन के लिए चमत्कारी
यदि आप हेयर और स्किन प्रॉब्लम से अक्सर परेशान रहते हैं तो दो भीगे खजूर रोजाना खा सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन त्वचा को पोषित करते हैं। साथ ही तनाव भी दूर करते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Tags:
  • diet-fitness
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.