>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
लोकतंत्र के महायज्ञ के लिए जोधपुर जिला निर्वाचन विभाग तैयार, जनता से किया मतदान का आह्वान Friday 24 November 2023 08:14 AM UTC+00 राजस्थान के लिए कल सबसे अहम दिन है। दरअसल प्रदेश में अगली सरकार के लिए 25 नवंबर (शनिवार) को मतदान होगा। जोधपुर में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जोधपुर जिले की सरदारपुरा, जोधपुर शहर, सूरसागर, लूणी, ओसियां, लोहावट, फलौदी, शेरगढ़, बिलाड़ा और भोपालगढ विधानसभा सीट पर होने वाले मतदान के लिए कुल 467 पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Chunav: जोधपुर जिले की 10 में से 7 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर, 3 में त्रिकोणीय संघर्ष उन्होंने बताया कि जिन बूथों की कमान महिला मतदानकर्मियों की सौंपी गई है, उन्हें शनिवार सुबह 5 बजे मौके पर पहुंचना होगा। इसके बाद पोलिंग टीम के द्वारा उन्हें ईवीएम मशीनें सौंपी जाएंगी। इसके बाद मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग टीम ही ईवीएम मशीनों को लेकर मतगणना केंद्र पहुंचेगी। सुरक्षा के मद्देनजर बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस ऑफिसर तैनात रहेंगे, जिनके कंधों पर 10 बूथों की कमान होगी। 75 प्रतिशत वोटिंग के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि हमने 100 प्रतिशत वोटिंग होने का प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि इस बार जनता बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लेगी। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के माध्यम से 27 लाख मतदाताओं से वोट के अधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी को लेकर दिया था विवादित बयान |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
