>>: Digest for November 18, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सभी राजनीतिक दलों के राजनेता जमकर प्रचार कर रहे हैं। उम्मदवार अपने चुनावी जोड़-तोड़ को लेकर मतदाताओं को लुभाने के सक्रिया नजर आ रहे है। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह बाजौर व कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान विधायक सुरेश मोदी मैदान में हैं। दोनों ही नेताओं का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है।


इधर ग्राम पंचायत नृसिंहपुरी के गांव करणपुरा में ग्रामीणों ने कांग्रेस उम्मीदवार को विकास को लेकर पूर्व सरपंच गोपाल सैनी के नेतृत्व में मंच पर नहीं बोलने दिया तथा बिजली व शिक्षा आदि कामों को लेकर विधायक को खरी खोटी सुनाई। नाराज विधायक के मंच पर वक्ता से माइक छिन लेने से ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया तथा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों मे एक बारगी तो माहौल खासा गर्मा गया तथा हाथापाई की भी नौबत आ गई, जिससे प्रत्याशी बीच में ही मंच छोड़कर भाग गए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव- 91 साल के बुजुर्ग ने सुबह किया मतदान, छह घंटे बाद निधन


इधर गांवली गांव में भी विकास को लेकर विधायक हाय हाय के नारों के कारण प्रत्यासी की सभा नहीं हो पायी। आस-पास के गांवों में पेयजल, शिक्षा, सडक आदि विकास कार्यो में भेदभाव को लेकर विधायक को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। वहीं कई जगह पर विरोध को लेकर कांग्रेस प्रत्यासी मोदी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : केवल दो घंटे में पहुंच सकेंगे दिल्ली से जयपुर, सफर भी 30 प्रतिशत सस्ता होगा

Tags:
  • exclusive

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सभी राजनीतिक दलों के राजनेता जमकर प्रचार कर रहे हैं। उम्मीदवार अपने चुनावी जोड़-तोड़ को लेकर मतदाताओं को लुभाने के सक्रिया नजर आ रहे है। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह बाजौर व कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान विधायक सुरेश मोदी मैदान में हैं। दोनों ही नेताओं का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है।


इधर ग्राम पंचायत नृसिंहपुरी के गांव करणपुरा में ग्रामीणों ने कांग्रेस उम्मीदवार को विकास को लेकर पूर्व सरपंच गोपाल सैनी के नेतृत्व में मंच पर नहीं बोलने दिया तथा बिजली व शिक्षा आदि कामों को लेकर विधायक को खरी खोटी सुनाई। नाराज विधायक के मंच पर वक्ता से माइक छिन लेने से ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया तथा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों मे एक बारगी तो माहौल खासा गरमा गया तथा हाथापाई की भी नौबत आ गई, जिससे प्रत्याशी बीच में ही मंच छोड़कर भाग गए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव- 91 साल के बुजुर्ग ने सुबह किया मतदान, छह घंटे बाद निधन


इधर गांवली गांव में भी विकास को लेकर विधायक हाय हाय के नारों के कारण प्रत्याशी की सभा नहीं हो पाई। आस-पास के गांवों में पेयजल, शिक्षा, सड़क आदि विकास कार्यो में भेदभाव को लेकर विधायक को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। वहीं कई जगह पर विरोध को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी मोदी के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं।

सीकर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में जनमानस को टटोलने के लिए निकले पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की जन-गण-मन यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन गुरुवार को शेखावाटी के छह विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को जाना। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं से चर्चा में यह बात उभरकर आई कि आमजन को रसद, राहत और रियायतें आदि देकर वोट खरीदने की प्रक्रिया जरूर चल रही है। लेकिन असल में बच्चों और युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में कोई दल या उम्मीदवार नहीं सोच रहा है। मतदाता भी इतना सजग होना चाहिए कि वह आने वाली पीढ़ी के भविष्य को देखते हुए ही वोट करे। चिंता की बात है कि उसमें भी यह भाव गायब है।


चुनाव मैदान में डटी राजनीतिक पार्टियों के एजेंडे में भी यह बात नदारद है कि वे युवाओं-बच्चों के भविष्य के लिए क्या करेंगे। युवाओं को स्पर्धा के लिए तैयार करने वाली सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर किसी दल की कोई कार्ययोजना नहीं है। इसीलिए गांवों से पेट पालने के लिए पलायन हो रहा है। चुनाव में ऐसे टिकट दिए गए हैं कि युवाओं की भागीदारी ही नहीं दिखाई दे रही है। युवा भी जाति को लेकर भ्रमित हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के सेवादल, युवा मोर्चा जैसे संगठनों की सक्रियता भी नगण्य है।


विभिन्न स्थानों पर संवाद में आमजन ने यह बात रखी कि सभी पार्टियों का प्रबंधन लगभग एक सा है। योजनाओं की बंदरबांट हो रही है। लेकिन योजनाओं का असल व्यक्ति तक लाभ ही नहीं पहुंच पा रहा है। योजनाओं के नाम पर वोट खरीदने का व्यापार हो रहा है। उम्मीदवार ही नहीं वोट खरीदने के लिए मतदाता की भी प्राइस टैग लगा दी गई है। जबकि मतदाता बिक गया तो वह खरीदने वाले जनप्रतिनिधियों का गुलाम हो जाएगा। इसी तरह महिला संबंधी मुद्दों पर किसी राजनीतिक दल का फोकस नहीं है। संवाद के दौरान प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ने और किसानों की कर्जमाफी नहीं होने जैसे मुद्दे भी उठे।

यात्रा में इन लोगों ने की कोठारी से मुलाकात

यात्रा के दौरान कोठारी से मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभाध्यक्ष सुमित्रा सिंह, माकपा के राज्य सचिव अमराराम, धोद के कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश दानोदिया, सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथ जाखड़, झुंझुनूं के सीए मनीष अग्रवाल, मंडावा पालिकाध्यक्ष नरेश सोनी, झुंझुनूं के सांसद नरेंद्र कुमार, झुंझुनूं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, नवलगढ़ पालिकाध्यक्ष शोएब खत्री आदि थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.