>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Exclusive: शॉर्टकट तरीके से अमीर बनने के लालच में महिलाएं कर रही ये काम... जानिए पूरा मामला Wednesday 29 November 2023 05:21 AM UTC+00 Rajasthan News: पिछले कुछ अर्से से महिलाएं व युवतियां भी ड्रग्स तस्करी में लिप्त होने लगी हैं। अफीम व डोडा पोस्त से भरे वाहन तस्करी के बाद स्मैक और अब महिलाएं सबसे खतरनाक माने जाने वाले एमडी ड्रग्स भी खरीद व बेच रही हैं। इनमें कुछ युवतियां तो पढ़ाई करने के लिए गांव से शहर आईं थी और लालच में आकर ड्रग पेडलर बन गईं। बीते कुछ महीनों में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं व युवतियां ड्रग्स तस्करी में पकड़ी जा चुकी हैं। पुलिस का मानना है कि जल्द रुपए कमाने व अमीर बनने के लालच में महिलाएं व युवतियां ड्रग पेडलर बन रही हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं दूसरे शहर या गांव की हैं। जो पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी अथवा बच्चों को पढ़ाने के लिए शहर आईं थी। महिला होने से उन्हें आसानी से किराए पर कमरे मिल जाते हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस गांव में लोगों ने युवक पर किया बीयर की बोतलों से हमला, जानें फिर क्या हुआ... 17 नवम्बर 2023 : चौहाबो थाना पुलिस ने डीएसटी की मदद से गायत्री नगर के मकान में दबिश देकर 95 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की थी। सांचौर निवासी महिला नवरंग, अशोक, मनोहरलाल और बालेसर में विष्णु नगर निवासी अशोक को गिरफ्तार किया गया था। 18 अक्टूबर 2023 : विवेक विहार थाना पुलिस ने मूलत: गुड़ा बिश्नोइयान हाल केबीएचबी निवासी शारदा से 11.40 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की थी। 27 जुलाई 2023 : आरपीएस मीनाक्षी लेगा ने रातानाडा थानान्तर्गत सेनापति भवन के पास ट््विकल से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स और अफीम का 52 ग्राम दूध जब्त किया गया था। आसानी से संदेह नहीं होता यह भी पढ़ें : सर्दियों में धोखा दे सकता है आपका दिल, जानिए क्या रखनी चाहिए सावधानियां थानेदार बनने का था सपना, वर्दी पहनकर निकलती थी यह चिंताजनक है... |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
