>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Election 2023 : कोई जूते-चप्पल त्याग रहा, तो कोई चाय पिलाकर रिझा रहा, जीत पाने को क्या-क्या 'हथकंडे' अपना रहे प्रत्याशी ! Wednesday 22 November 2023 06:20 AM UTC+00 राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को अब सिर्फ और सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। दो दिन बाद चुनाव मैदान में डटे तमाम प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगी जबकि जनमत 3 दिसंबर को सभी के सामने होगा। इस बीच जारी प्रचार अभियान के आखिरी दौर में प्रत्याशी ना सिर्फ अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, बल्कि हर तरह के जतन कर रहे हैं।
जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने चुनाव परिणाम नहीं आने तक जूते-चप्पल त्याग दिए हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित नीमड़ी के बालाजी मंदिर में चल रहे 51 कुंडिया महायज्ञ में शामिल होकर भारद्वाज ने सांगानेर के विकास के लिए 51 प्रण पूरा करने का ऐलान किया और चुनाव परिणाम आने तक अपने पांव में जूते-चप्पल नहीं पहनने का भी संकल्प लिया। भारद्वाज ने बताया कि उनके साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी जूते-चप्पल त्यागने और अन्न त्याग का प्रण लिया है। ![]() चाय पिलाकर रिझाने की कोशिश ओसियां विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या मदेरणा भी प्रचार अभियान में पूरा ज़ोर लगा रही हैं। मंगलवार को वे सड़क किनारे एक टी स्टॉल पर रुकीं और खुद चाय बनाने लग गईं। उन्होंने चाय बनाकर उसे लोगों को परोसा भी। ![]() खुद नाच भी रहे, नचा भी रहे मतदाताओं को रिझाने के लिए नेता और प्रत्याशी जनसभाओं में डांस करने का मौक़ा भी नहीं चूक रहे हैं। वे मंच पर ना सिर्फ खुद नाच रहे हैं, बल्कि लोगों को नाचा भी रहे हैं। ऐसे नेताओं और प्रत्याशियों में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, आरएलपी प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल और भाजपा प्रत्याशी डॉ किरोड़ी लाल मीणा शामिल हैं। ![]() |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |



