>>: Rajasthan Election 2023 : सीएम गहलोत पर शेखावत का हमला, बोले - अबकी बार बदलेगा राज और बनेगा इतिहास

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान की सत्ता पर कौन काबिज होगा इसके लिए कल 25 नवम्बर को मतदान होगा। कांग्रेस राज करेगी या भाजपा पर इस का उत्तर 3 दिसम्बर को पता चलेगा। सीएम अशोक गहलोत ने आज ट्वीट कर कहा मुझे यकीन है इस बार हमारी सरकार फिर से वापस आएगी। इस जवाब में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत को कड़ा जवाब देते हुए कहा कि 2013 में जब भाजपा को 163 सीट मिली थी और कांग्रेस 21 पर सिमट गई थी, तब भी उन्हें (अशोक गहलोत) करंट का स्पंदन महसूस हुआ था। तब वे यह भांप नहीं पाए थे कि वे जो स्पंदन महसूस कर रहे थे, वह उनकी सरकार को हटाने की सुनामी थी। अभी भी ऐसी ही स्थिति है।

गहलोत सरकार ने समाज के हर वर्ग के साथ किया धोखा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने समाज के हर वर्ग के साथ धोखा किया। 2018 में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। परिवर्तन के संकल्प के साथ जनता जुटी है, अबकी बार राज बदलेगा और इतनी बुरी तरह बदलेगा कि एक नया इतिहास बनेगा।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : बिना वोटर आईडी के भी कर सकते हैं मतदान, जानें

3 दिसम्बर को होगी मतगणना

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। 3 दिसम्बर को मतगणना होगी। उसी दिन संभावना है कि राजस्थान चुनाव के रिजल्ट आ जाए।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक सुर में बोले, कही बड़ी बात, पीएम मोदी भी सहमत

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.