>>: राजस्थान में यहां आठ सीटों पर कांग्रेस से महज 0.48 फीसदी मतों से पीछे रही भाजपा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan vidhan sabha chunav 2023: राजस्थान के सीकर जिले में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भले ही पांच सीटों पर परचम फहराया है, लेकिन वोट शेयर में भाजपा से उसका मुकाबला बेहद कांटे का रहा है। जिले के कुल मतदान में कांग्रेस को भाजपा से महज 0.48 फीसदी वोट ही ज्यादा मिले हैं। आठों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का 41.21 तो भाजपा का वोट शेयर मामूली अंतर के साथ 40.43 फीसदी रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में भाजपा व कांग्रेस के बीच चुनावी मुकाबला कितने कांटे का हुआ है।

7937 मतों का कुल अंतर
जिले की आठों विधानसभा की बात करें तो कांग्रेस को 6 लाख 72 हजार 655 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा का ये आंकड़ा 6 लाख 64 हजार 721 है। यानी दोनों के कुल मतों में महज 7 हजार 937 मतों का ही अंतर रहा है। जो प्रतिशत में 0.48 फीसदी है।

भाजपा का खंडेला, कांग्रेस का नीमकाथाना में बड़ा शेयर
आठों विधानसभाओं में भाजपा को सबसे ज्यादा वोट शेयर खंडेला में हुआ। यहां भाजपा प्रत्याशी सुभाष मील को 56 फीसदी मत मिले। इसी तरह कांग्रेस का सबसे ज्यादा वोट शेयर बढ़ाने वाली सीट नीमकाथाना रही। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी को 53.56 फीसदी मत हासिल हुए। वहीं, सबसे कम वोट शेयर देखें तो भाजपा को सीकर व कांग्रेस को धोद में मिला। सीकर में भाजपा प्रत्याशी रतन जलधारी को 31.43 व धोद में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश दानोदिया को 17.05 फीसदी वोट ही मिले।

कहां कितना वोट शेयर

विधानसभा कांग्रेस भाजपा
खंडेला 35.1 56.00
फतेहपुर 46.38 32.06
श्रीमाधोपुर 41.28 33.92
लक्ष्मणगढ़ 52.51 43.72
दांतारामगढ़ 45.03 41.41
नीमकाथाना 53.56 36.82
धोद 17.05 42.3
सीकर 45.05 31.43

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.