>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Result: हर दहलीज पर दस्तक, फिर भी 6,396 मतदाताओं को रास नहीं आए प्रत्याशी Tuesday 05 December 2023 05:12 AM UTC+00 नीमकाथाना. विधानसभा चुनाव में नीमकाथाना जिला की चारों सीटों पर हजारों मतदाताओं को प्रत्याशी रास नहीं आए। जिला में कुल चार सीटों में दो पर कांग्रेस व दो पर भाजपा ने जीत हासिल की है, लेकिन 6 हजार 396 ऐसे भी मतदाता है, जिनको कोई भी प्रत्याशी रास नहीं आने से उन्होंने नोटा का बटन दबाया है। जबकि प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे थे। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सबसे अधिक श्रीमाधोपुर विधानसभा में 2676 व सबसे कम खेतड़ी में 1007 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया है। जबकि नीमकाथाना विधानसभा में 1283 व और उदयपुरवाटी विधानसभा में 1430 मतदाताओं ने नोटा को मतदान किया है। नीमकाथाना जिले में चारों सीटों पर कुल 7 लाख 48 हजार 399 मतदातों ने मतदान किया था। हालांकि इस बार नीमकाथाना जिला की चारों सीटों पर चुनाव मूल जिला सीकर व झुंझुनूं से ही करवाए गए है। चारों सीटों पर 39 प्रत्याशी मैदान में थे नीमकाथाना जिले की नीमकाथाना, खेतड़ी, उदयपुरवाटी व श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 39 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें भाजपा, कांग्रेस, बसपा, जेजेपी, आरएलपी समेत प्रत्येक विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। वहीं कई प्रत्याशी अपनी पार्टियों से टिकट नहीं मिलने पर बागी खड़े हुए थे, लेकिन आम मतदाता को कोई उम्मीदवार ही पसंद नहीं आया और विकल्प के रूप में नोटा को अपना मतदान किया। खेतड़ी में एक भी मत नहीं हुआ रद्द नीमकाथाना जिला की चारों सीटों पर खेतड़ी को छोड़ कुल 1220 मत रद्द हुए है, जिनमें नीमकाथाना 462, श्रीमाधोपुर 335, उदयपुरवाटी में 423 व खेतड़ी में एक भी मत रद्द नहीं हुआ है। ये डाकमत पत्रों में शामिल मत है, लेकिन मतगणना में नोटा के आंकड़ें चौंकाने वाले रहे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
