>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
नहीं चलेगी मनमर्जी, अब बायोमेट्रिक मशीन साथ लेकर जाएंगे सफाईकर्मी, मौके पर लगेगी हाजिरी Tuesday 19 March 2024 09:58 AM UTC+00 ड्यूटी के समय नदारद रहने वाले सफाईकर्मियों पर सख्ती के लिए नगर निगम जल्द ही बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके लिए निगम ने हेंडलिंग बायोमेट्रिक मशीनें खरीदी है। जिनमें मास्टर डेटा फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। जैसे ही सभी कर्मचारियों के डेटा दर्ज हो जाएगा, इन मशीनों को संबंधित वार्डों के जमादारों को सौंपा जाएगा। जो सफाई कर्मियों की मशीन के जरिए हाजिरी लेंगे। सफाईकर्मी मशीन को साथ लेकर वार्डों में जाएंगे और मौके पर ही सफाई कर्मियों की मशीन में थंब इम्प्रेशन लगवाकर हाजिरी ली जाएगी। शुरुआत में ट्रायल के तौर पर दोपहर की हाजिरी मशीन से ली जाएगी। उसके बाद दिन में चार बार सफाईकर्मियों की हाजिरी होगी। पहली हाजिरी सुबह 6 बजे सेक्टर ऑफिस में होगी। दूसरी सुबह 10 बजे वार्ड में ली जाएगी। तीसरी हाजिरी दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे और चौथी हाजिरी शाम 5.30 बजे वार्ड में होगी। कोरोना काल में लगी थी आंखों पर आधारित बायोमेट्रिक मशीन, नहीं चल पाई व्यवस्था सवाल यह भी 2. जमादार ईमानदारी से हाजिरी ले रहे हैं इसकी मॉनिटरिंग कैसे होगी 3. निगम और यूडीए क्षेत्र अलग-अलग होने के बाद सेक्टर एरिया कम हुआ है, ऐसे में यूडीए क्षेत्र की मॉनिटरिंग कैसे होगी 4. सफाई व्यवस्था के नाम पर एक दूसरे वार्ड में लगने वाले कर्मचारियों की हाजिरी का क्या होगा -1700 सफाईकर्मी हैं शहर में -70 वार्डों में होती है सफाई -10 सेक्टर में बंटा है शहर -15 लाख का बायोमेट्रिक का टेंडर रखरखाव समेत -02 पारियों में होती है सफाई व्यवस्था हाजिरी को लेकर उजागर हो चुका फर्जीवाड़ा आने-जाने के समय में होगी बचत |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
