>>: 16 से पहले कुर्सी संभाल सकते हैं राजस्थान के नए सीएम

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

मुख्यमंत्री का नाम घोषित होने से पहले राजनीतिक विश्लेषकों को मलमास की चिंता सताने लगी है। मलमास सौलह दिसम्बर को लग जाएगा। ऐसे में संभावना है कि राजस्थान के नए मुख्यमंत्री सौलह दिसम्बर से पहले कुर्सी संभाल सकते हैं। सोमवार से शुक्रवार तक सिर्फ 13 दिसम्बर और 15 दिसंबर के शुभ मुहूर्त हैं। पंडित दिनेश मिश्रा के अनुसार 13 दिसम्बर को कुमार योग है तो 15 दिसम्बर को राजयोग रहेगा। इसी के साथ रवि योग भी रहेगा। मंगलवार को अमावस्या होने से शपथ ग्रहण होना मुश्किल है। सोमवार को चतुर्दशी का मुहूर्त नहीं बनता है इस दिन भद्रा भी पूरे दिन रहेगी। वहीं शेखावाटी में इस बार भाजपा के छह विधायक जीतकर आए हैं, ऐसे में संभावना है कि शेखावाटी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। छह में से दो विधायक झाबर सिंह खर्रा व गोवर्धन वर्मा पहले भी जीत चुके, जबकि शेष चार विधायक पहली बार जीते हैं।

ये रहेंगे योग
13 दिसम्बर को कुमार योग
14 को धूम्र योग
15 को रवि योग व प्रवर्धमा योग रहेगा।


शेखावाटी से भाजपा विधायक
झाबर सिंह खर्रा, श्रीमाधोपुर
गोवर्धन वर्मा, धोद
धर्मपाल गुर्जर-खेतड़ी
विक्रम सिंह जाखल, नवलगढ़
हरलाल सहारण, चूरू
सुभाष मील, खंडेला


राजस्थान में कुल सीट
भाजपा 115
कांग्रेस 69
भारत आदिवासी पार्टी 3
बसपा 2
राष्ट्रीय लोकदल 1
रालोपा 1
निर्दलीय 8

शेखावाटी में जीते विधायक
कांग्रेस 14
भाजपा 6
बसपा 1

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.