>>: प्रदेश में पशुपालकों को घर बैठे मिलेगी उपचार की सुविधा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

प्रदेश के पशुपालकों को अब पशुओं के इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वजह पशुपालकों को उनके दरवाजे पर ही उपचार की सुविधा मुहैया करवाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जिसके तहत प्रदेश में मोबाइल वेटनरी यूनिट के 536 वाहन चलाए जाएंगे। पहले चरण में सीकर जिले को 19 मोबाइल यूनिट आवंटित की गई है। ये यूनिट हर ब्लॉक में पशुपालकों के यहां जाकर पशुओं का उपचार करेगी। इसके लिए मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष बनेगा। सभी जिले के अधिकारियाें से ब्लॉक वार पशुधन की जानकारी मांगी है।

एक लाख पशुओं पर एक वैन
जिले में पशुओं की एक लाख जनसंख्या के अनुपात में मोबाइल वेटरनरी यूनिट को तैनात किया जाएगा। जिले में पशु संख्या के आधार पर यूनिट सौंपी जाएगी। पशुपालक टोल फ्री नंबर पर फोन करना होगा। मोबाइल वेटरनरी यूनिट के जरिए पशुओं का टीकाकरण, उनका गर्भाधान एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

वेटरनरी वैन में होगा इलाज
प्रदेश में मोबाइल वेटनरी यूनिट का संचालन दो फर्म की ओर से किया जाएगा। प्रत्येक मोबाइल वेटरनरी यूनिट में फर्म की ओर से एक पशु चिकित्सक, एक सहायक और एक ड्राइवर तैनात रहेंगे। साथ ही दवाओं के वितरण की व्यवस्था भी फर्म के स्तर पर की जाएगी। पशुपालक को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी। पशुओं के गोबर, मूत्र व खून के परीक्षण की सुविधा भी होगी। मोबाइल यूनिट में छोटे जानवरों के माइनर आपरेशन सुविधा दी जाएगी।

इनका कहना है
केन्द्र प्रवृत्ति इस मोबाइल वेटरनरी यूनिट योजना के शुरू होने से पशुपालकों को अपने पशुओं को काफी सहूलियत होगी। इसके लिए प्रथम चरण में सीकर जिले को 19 मोबाइल वेटनरी यूनिट मिलेगी। मोबाइल वेटरनरी यूनिट संचालन के लिए मुख्यालय की गाइडलाइन आने का इंतजार है।
डॉ. रसीद अहमद चौहान, संयुक्त निदेशक पशुपालन

फैक्ट फाइल
जिला- मोबाइल वेटनरी यूनिट
बाडमेर-48
जालौर-16
सिरोही-9
पाली-20
उदयपुर 27
राजसमंद-10
चित्तौडगढ़-13
भीलवाड़ा-23
बांसवाड़ा-17
प्रतापगढ़-10
कोटा-8
बारां-7
टोंक-11
बूंदी-8
करौली-10
झालावाड़-8
सवाईमाधोपुर-7
गंगानगर-13
हनुमानगढ़-11
बीकानेर-26
चूरू-15
जैसलमेर-22
जोधपुर-35
नागौर-26
अजमेर-19
भरतपुर-12
धौलपुर-5
जयपुर-28
सीकर-19
झुंझुनूं-12
दौसा-10
अलवर- 18

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.