>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मेजा बांध की नहरों से पानी छोड़ना रोका Tuesday 05 December 2023 03:26 PM UTC+00 Meja Bandh भीलवाड़ा में मेजा बांध की दोनों नहरों से सिंचाई के लिए छोड़ा जा रहा पानी आखिर रोक दिया गया। जल संसाधन विभाग अब किसानों की मांग पर ही फिर से नहर खोलेगा। मेजा बांध की नहरों से छोड़े जा रहे पानी के मोरी व टेल तक पहुंचने के बजाए खेतों में घुसने, रास्ते में फैलने, जनजीवन को खतरे में डालने एवं पानी वितरण व्यवस्था पर निगरानी नहीं होने के राजस्थान पत्रिका के खुलासे के बाद जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग ने गंभीरता दिखाई। जल संसाधन विभाग ने जिला प्रशासन के निर्देश पर पानी वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। अपनी टीमों को क्षेत्रों में दौड़ाया। इसके बाद रविवार शाम एक के बाद एक दोनों नहरों में पानी छोड़ना बंद कर दिया। रिसाव ठीक कराए, फिर की समीक्षा यह रहा बड़ा असर |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
