>>: राजस्थान का नया सीएम कौन ? असमंजस बरकरार, मंथन हुआ तेज

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राजस्थान में अगला सीएम कौन होगा ? इस पर सभी की निगाहें हैं। भाजपा ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है। मगर इसमें कुछ समय लग सकता है। पार्टी के सामने कई चेहरे हैं, लेकिन जातिगत समीकरण और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ही सीएम का नाम घोषित किया जाएगा। उधर, जयपुर से लेकर दिल्ली तक सीएम तय करने को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है।
पार्टी के राजस्थान और दिल्ली कार्यालय पर गहमागहमी भी नजर आई। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और प्रभारी अरुण सिंह भी दिल्ली से लौट आए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात की और चुनाव को लेकर रिपोर्ट सौंपी। हालांकि मंगलवार शाम 5 बजे दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्रियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें भी राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजों पर मंथन के साथ ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें:-हार से सतीश पूनियां को लगा आघात, राजनीति से हुए दूर, लिखा-अब आमेर की सेवा नहीं कर पाउंगा

 

वसुंधरा के घर पहुंचे कई विधायक

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आवास पर रविवार को गहमागहमी रही। उनके समर्थक कई विधायक पहुंचे। इसमें प्रताप सिंह सिंघवी, बहादुर सिंह कोली, कालीचरण सराफ, ललित मीणा, समाराम गरासिया जैसे विधायकों के नाम शामिल हैं। हालांकि इस बार पार्टी ने पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा है, इसलिए पॉर्लियामेंट्री बोर्ड के ही सीएम का नाम तय करेगा।

इन नामों पर हो रही चर्चा

सीएम के नामों की चर्चा की जाए तो भाजपा में लंबी फेहरिस्त है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ दीया कुमारी, ओम प्रकाश माथुर, बाबा बालकनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नाम चर्चा में हैं। हालांकि पार्टी कोई चौंकाने वाला नाम भी घोषित कर सकती है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.