>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Election 2023 : चुनाव आयोग ने करणपुर में चुनाव की डेट का किया एलान, 8 जनवरी को होगी मतगणना Tuesday 05 December 2023 06:19 AM UTC+00 Rajasthan Election 2023 : चुनाव आयोग से आई बड़ी खबर। राजस्थान के श्रीकरणपुर सीट पर चुनाव आयोग ने चुनाव की डेट की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार श्रीकरणपुर (संख्या-3) विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग होगी। करणपुर में आज से आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को मतदान होगा। इसके साथ ही आठ जनवरी को मतगणना होगी। पूरी संभावना है कि उसी दिन चुनाव का रिजल्ट आ जाए। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं। पर 199 सीटों पर चुनाव हुए। इनके रिजल्ट भी आ चुके हैं। सिर्फ श्रीकरणपुर सीट पर चुनाव होना बाकी रह गए थे। चुनाव परिणाम की घोषणा के दो दिन बाद ही चुनाव आयोग ने करणपुर में चुनाव तिथि की घोषणा कर दी है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
