>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
सरकारी कर्मचारी दम्पती गए नौकरी पर, पीछे से सूने मकान में चोरों ने दिन-दहाड़े उड़ा लिए गहने-नकदी Monday 18 December 2023 05:21 PM UTC+00 शहर के धोइन्दा उपनगर िस्थत हाउसिंग बोर्ड की गोविन्द नगर कॉलोनी में सोमवार को दिन-दहाड़े चोरी की वारदात हो गई। घटना के वक्त गृहमालिक दम्पती नौकरी पर गया हुआ था। रेलमगरा ब्लॉक में ग्राम सचिव पद पर कार्यरत कालूराम रेगर हाउसिंग बोर्ड में मकान नम्बर-57 में रहते हैं। उनकी पत्नी मीना रेगर कृषि पर्यवेक्षक हैं। दोनों सोमवार को सुबह 9 बजे नौकरी के लिए घर से निकले। शाम को दम्पती नौकरी से लौटा तो घर के ताले टूटे हुए मिले। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। दोपहर में सुनसान मकान देखकर चोरों ने इसे निशाना बनाया और ताले तोड़कर वारदात कर दी। मकान से चोरों ने करीब 8000 हजार रुपए नकद, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के कुछ सिक्के, एक जोड़ी पायजेब सहित अन्य जेवर चुरा लिए। नाथद्वारा में सूने घर से रात में सोने-चांदी के गहने चोरी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
