>>: शादी की नीयत से नाबालिग को भगाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

शादी की नीयत से नाबालिग को भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि एक व्यक्ति ने महिला पुलिस थाना जैसलमेर पर रिपोर्ट पेश की कि थी रात्रि में मानवेन्द्रसिंह उर्फ बबला पुत्र ओमप्रकाश उर्फ अनु उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर शादी करने की नीयत से अपहरण करके ले गया है तथा उसके घर में रखे नगदी तथा गहने भी साथ में ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। महिला पुलिस थाना की थानाधिकारी मीनाक्षी मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मानवेन्द्रसिंह उर्फ बबलू निवासी धउवा हाल माणपिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल खेतसिंह, जेठाराम, कांस्टेबल मंजूर आलम, मनोहरराम, महिला कांस्टेबल मोहन कुमारी और चालक कांस्टेबल ओमप्रकाश चालक शामिल थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.