>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के इशारों पर वसूली गैंग सक्रिय, युवाओं को लालच देकर गैंग में कर रहे भर्ती, जानिए क्या है मामला Thursday 14 December 2023 04:07 AM UTC+00 प्रदेश में फिरौती और रंगदारी की रकम वसूलने के लिए वसूली गैंग सिरदर्द बन गई है। गैंग के गुर्गे लोगों को डरा-धमका कर वसूली कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। कारोबारी, बड़े व्यापारी, चिकित्सक सहित अन्य लोग इनके निशाने पर हैं। विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के इशारों पर प्रदेशभर में वसूली गैंग सक्रिय है। युवाओं को लालच देकर वसूली गैंग में शामिल किया जा रहा है। अब वसूली गैंग के गुर्गे गैंगस्टर्स के इशारों पर कारोबार में भी हिस्सा मांग रहे हैं। कारोबारियों को डरा-धमका कर लाभ में से 20 से 40 फीसदी हिस्सा तय किया जा रहा है। इस तय हिस्से की रकम वसूली गैंग के गुर्गे विदेशों में बैठे गैंगस्टर्स तक पहुंचाते हैं। साथ ही कारोबारी के डूबे पैसों की वसूली की भी जिम्मेदारी लेते हैं। जयपुर में मानसरोवर थाना इलाके के एक मामले में इस तरह के तथ्य पुलिस की जांच में सामने आ चुके हैं। 17 करोड़ रुपए की वसूली के लिए रोहित से करवाई थी मीटिंग यह भी पढ़ें : श्वेत क्रांति: दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर, पहले मंगवाना पड़ता था दूध, अब दिल्ली-गुजरात तक भेज रहे हरियाणा के अपराधी सक्रिय व्यापारी को 20 लाख लेकर छोड़ा, 10 माह बाद पता चली वारदात रंगदारी और फिरौती की 15 से अधिक वारदात |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
