>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
एसडीएम व तहसीलदार ने परिवादी को पीटा, छीना मोबाइल, एसीबी से भी बदसलूकी Monday 18 December 2023 05:48 PM UTC+00 माण्डलगढ़ में उपखण्ड अधिकारी महेश गगोरिया व तहसीलदार राहुल धाकड़ सोमवार शाम ट्रेप करने पहुंची कोटा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम से भिड़ गए। टीम से बदसलूकी की और साथ आए परिवादी से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। दोनों अफसर ट्रेप नहीं हो पाए, लेकिन एसीबी ने उनके खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला मांडलगढ़ थाने में दर्ज कराया। रिश्वत मांगने का प्रकरण अलग से दर्ज किया गया। एसीबी के कार्यवाहक महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की कोटा शहर इकाई को एक व्यक्ति ने शिकायत की। परिवादी ने शिकायत की कि न्यायालय उपखंड अधिकारी मांडलगढ़ में लम्बित राजस्व वाद में अस्थायी निषेद्याज्ञा को स्थायी कराने की एवज में उपखण्ड अधिकारी गगोरिया पचास हजार रुपए रिश्वत तहसीलदार धाकड़ के जरिए मांग रहा है। रिश्वत नहीं देने पर परेशान किया जा रहा है। कोटा इकाई के एएसपी विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
