>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
गांव में खुले रोजगार के द्वार, इस फल की बढ़ रही देश-विदेश में मांग Monday 18 December 2023 09:18 AM UTC+00 Agriculture News: थार के रेगिस्तान में किसानों को अनार की बागवानी रास आ रही है। बालेसर क्षेत्र के रेतीले धोरों पर स्वादिष्ट एवं गुणकारी फल अनार की खेती के उत्पादन ने ग्रामीण क्षेत्र में न केवल रोजगार के नए द्वार खोल दिए है बल्कि अब तो यहां पैदा होने वाली अनार का विदेश तक में निर्यात होने लगा है। जोधपुर जिले में बालेसर के किसान जब्बर सिंह इंदा ने अपनी मेहनत और लगन से खेती के कृषि के नए आयाम स्थापित किए है। प्रगतिशील किसान खेत सिंह राजपुरोहित ने खनन का कार्य को छोड़कर रेतीले धोरों पर अनार उत्पादन शुरू किया और 22 बीघा रेतीली जमीन पर भगवा सिंदुरी किस्म के 4000 अनार के पौधे लगाए। करीब तीन साल तक कड़ी मेहनत के बाद रेतीले धोरे अनार की फसल ने उनकी जिंदगी में बदलाव ला दिया। जिसे देखने और अनार को खरीदने के लिए भारत के कोने-कोने से व्यापारियों के साथ विदेश से भी व्यापारी पहुंच रहे हैं। पौधों से अनार तोड़ने एवं अनार की पैकिंग करने से लेकर बाजार में अनार बेचने तक गांवों के लोगों को रोजगार मिल रहा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
