>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
राजस्थान सरकार नए साल में करेगी ताबड़तोड़ भर्तियां, बेरोजगार युवाओं के खुशियों भरा होगा साल 2024 Wednesday 20 December 2023 07:11 AM UTC+00 Government Job Vacancy 2024: नया साल युवाओं को खुशियां देगा। लम्बे समय से इंतजार के बाद अनेक भर्तियों(Recruitment) की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत नए साल(New Year) के पहले माह जनवरी से हो जाएगी। इस दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग(Rajasthan Public Service Commission) के साथ ही कर्मचारी चयन बोर्ड(Staff Selection Board) की अनेक परीक्षा होगी। चुनावों के कारण राजस्थान में पिछले कई माह से परीक्षा नहीं हो रही थी। इसके अलावा जो परीक्षा हो गई, उनको आचार संहिता के कारण नियुक्ति नहीं दी जा रही थी। अब सफल युवक और युवतियों को नियुक्ति भी दी जाएगी। अनेक परीक्षा होगी। युवा अब परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। गांव में रहने वाले युवा झुंझुनूं आकर तैयारी करने लगे हैं। कोचिंग सेंटर फिर से आबाद होने लगे हैं। साथ ही एक्सपर्ट का कहना है कि नई सरकार के लिए भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक को रोकना चुनौती रहेगी। आरपीएससी की परीक्षा व तारीख |
गंभीर शिकायतों से घिरी जिला स्पेशल टीम को एसपी ने किया भंग Wednesday 20 December 2023 08:17 AM UTC+00 District Special Team dissolved : अब तक आपने जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) की कार्रवाई के बारे में ही सुना होगा। लेकिन झुंझुनूं में डीएसटी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। गंभीर शिकायतों से घिरी डीएसटी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई ने कार्रवाई करते हुए पूरी टीम को ही भंग कर दिया है। एसपी बिश्नोई ने बताया कि कई दिनों से डीएसटी के कामकाज को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इस वजह से पूरी टीम को हटाया गया है। जल्द ही नई टीम बनाई जाएगी। इसके लिए नाम मांग लिए गए हैं। टीम में एक एएसआई समेत नौ पुलिसकर्मी शामिल थे। ये थे टीम में कार्यरत, मूल जगह भेजा टीम में प्रभारी एएसआई शेरसिंह फोगाट, कांस्टेबल सुनील कुमार, अंकित ओला, दिनेश कुमार, बुलेश कुमार, अमित मोटासरा, सुरेंद्र काजला समेत दो अन्य कांस्टेबल शामिल थे। चिड़ावा में कार्यरत डीएसटी टीम के भंग करने के आदेश सोमवार रात जारी किए गए। टीम में शामिल एएसआई समेत सभी आठ कांस्टेबलों को उनके मूल पदस्थापन वाली जगह भेज दिया गया है। अब युवाओं की बनेगी नई टीम पुरानी टीम को भंग करने के बाद नई डीएसटी के गठन की तैयारी भी कर ली गई है। एसपी के अनुसार नई टीम म ऊर्जावान युवाओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने नई टीम में काम करने के इच्छुक पुलिसकर्मियों के नाम भी मांग लिए हैं। वर्तमान में जिला स्पेशल टीम का कैंप चिड़ावा कर रखा है। इनका कहना है... कई दिनों से टीम की निगरानी की जा रही थी। कामकाज को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इस वजह से पूरी टीम को भंग किया गया है। अब नई टीम बनाई जाएगी। देवेंद्रकुमार बिश्नोई, एसपी झुंझुनूं |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

