>>: Digest for December 21, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बीसलपुर परियोजना के संवेदक की ओर से सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनुमति के बिना सडक़ खोदकर पाइप लाइन डाली जा रही है। इससे सार्वजनिक निर्माण विभाग की सडक़ें क्षतिग्रस्त हो गई है। सूत्रों के अनुसार उपखंड क्षेत्र निवाई की ग्राम पंचायत हनुतिया बुजुर्ग में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन देने के लिए संवेदक की ओर से बिना सोचे समझे सार्वजनिक निर्माण विभाग की सडक़ों तथा सीमा में खुदाई कर सडक़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही है। सडक़ टूटने से ग्रामीण सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर सहायक अभियंता रविन्द्र कुमार ने संवेदक की ओर से सार्वजनिक निर्माण विभाग की खोदी गई सडक़ों का अवलोकन किया।

लिखित नोटिस
सहायक अभियंता ने संवेदक को बिना किसी सूचना के सडक़ों की खुदाई करने पर कानूनी कार्रवाई के लिए कहा। क्षतिग्रस्त सडक़ों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एईएन रविन्द्र कुमार ने बीसलपुर परियोजना के सहायक अभियंता मुकुल निर्वाण को लिखित नोटिस देकर भी सार्वजनिक निर्माण विभाग की बिना एनओसी के पीडब्ल्यूडी की सडक़ सीमा में पाइप लाइन नहीं डालने के लिए लिखा है।

एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कहा है

उन्होंने सडक़ नहीं खोदने तथा सडक़ से दूर पाइप लाइन डालने के लिए तथा संवेदक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रविन्द्र कुमार ने उक्त मामले में उपखंड अधिकारी रविकांत ङ्क्षसह को भी लिखित पत्र देकर बीसलपुर परियोजना के संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त सडक़ों को तत्काल दुरस्तीकरण के लिए एईएन बीसलपुर को निर्देशित करने के लिए पत्र लिखा है।

नोटिस जारी कर दिया

सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से बीसलपुर परियोजना के एईएन मुकुल निर्वाण को नोटिस मिलते ही हरकत में आ गए और संवेदक को पीडब्ल्यूडी विभाग की पूर्वानुमति के बिना सडक़ किनारे पाइप लाइन डालने तथा सडक़ क्षतिग्रस्त करने के मामले में नोटिस जारी कर दिया।


217 गांवों में डाली जाएगी पाइप लाइन
जल जीवन मिशन के तहत उपखंड क्षेत्र के 217 गांवों में घर घर नल कनेक्शन हेतु बीसलपुर परियोजना की पाइप लाइन डाली जाएगी। जिससे ग्रामीणों को पीने का पानी घर बैठे उपलब्ध होगा।


यह बोले सहायक अभियंता...
पीडब्ल्यूडी सडक़ सीमा में बिना अनुमति के संवेदक द्वारा की गई खुदाई करने पर संवेदक को नोटिस भेजा गया है। तथा क्षतिग्रस्त सडक़ को दुरुस्त करने के लिए भी संवेदक से कहा गया है। उक्त मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की सहमति के बिना सडक़ नहीं खोदने के लिए संवेदक को निर्देश दिए हैं।
मुकुल निर्वाण, एईएन, बीसलपुर प्रोजेक्ट

बिना एनओसी के कार्य करने पर संवेदक के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। सभी उच्चाधिकारियों को भी संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा है।
रविन्द्र कुमार, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग

बीसलपुर बांध के जलभराव में मत्स्य संवेदक के अधीन मछली पकडऩे वाले मछुआरों पर भी कोहरे व सर्दी का असर नजर आने लगा है। पिछले एक पखवाड़े पूर्व से क्षेत्र में बदले मौसम के मिजाज को लेकर हुई बारिश के बाद क्षेत्र में इन दिनों तेज सर्दी व गलन का असर शुरू होने लगा है। तेज सर्दी का असर क्षेत्र के लोगों के साथ ही बांध के मछुआरों पर पडऩे लगा है।


सर्दी व कोहरे के चलते बांध के जलभराव में मछुआरे भी अपनी नावों ( किस्तियों) को शाम को जल्दी ही किनारे पर लगाने लगे हैं। वही देर सुबह तक कोहरे के कारण मछुआरे जलभराव में जाल डालने से कतराने लगे हैं। इसी प्रकार बीसलपुर बांध स्थल पर पर्यटकों की चहल कदमी भी शाम को जल्दी ही सिमटने लगी है। वही दोपहर तक भी बांध क्षेत्र सुनसान नजर आने लगा है। जिससे बीसलपुर के दुकानदारों में भी ग्राहकी की कमजोरी है।

हादसों से सहमे मछुआरे

बीसलपुर बांध के जलभराव क्षेत्र में लहरों के दौरान पूर्व में भी तीन बार हादसे हो चुके हैं। वही इन दिनों कोहरे के चलते मछुआरे भी सहमें हुए हैं। वो भी इन दिनों कोहरे के चलते जलभराव में जाने से कतराते हैं। कही जलभराव के बीच में जाने के मौसम खराब होकर लहरें उठ जाए।


मत्स्य आखेट नहीं हो पा रहे
उल्लेखनीय है कि बीसलपुर बांध क्षेत्र में वन क्षेत्र होने से पर्यटकों के ठहरने व खाने आदि की व्यवस्था को लेकर होटल व गेस्ट हाउस नहीं होने से अधिकांशतर पर्यटक यहां रुकने से परहे•ा करते हैं। वहीं बीसलपुर बांध क्षेत्र में बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल आदि राज्यों के मछुआरे बीसलपुर बांध पर मत्स्य संवेदक के अधीन मत्स्य आखेट के लिए आते हैं। जिन्हें सर्दी के कारण पर्याप्त मत्स्य आखेट नहीं हो पाने के चलते रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है।

रंगमंच को आगे बढ़ाने में लगे टोडारायसिंह के युवा कलाकार मोहित वैष्णव अब एशिया के सबसे बड़े नाट््य महोत्सव भारंगम (भारत रंग महोत्सव) में अपनी नाट्य प्रस्तुति -द डैथ ऑफ़ गैलीलियो- के मंचन में हिस्सा लेंगे। यह मंचन आगामी 13 फरवरी को डिबरूगढ़, आसाम में आयोजित होगा।

सम्पूर्ण टोंक जिले के लिए यह गर्व की बात है कि एशिया महादीप के सबसे बड़े नाट्य समारोह भारत रंग महोत्सव (भारंगम) में इस बार जिले के थिएटर समूह कम्युनिटी थिएटर टोंक का नाटक -द डेथ ऑफ गैलीलियों- का चयन हुआ हैं। इस नाट्य समारोह में राजस्थान से कम्यूनिटी थिएटर टोंक की नाट्य प्रस्तुति का चयन हुआ है। यह मंचन आगामी 13 फरवरी को डिबरूगढ़, आसाम में आयोजित होगा।

नाट्य प्रस्तुतियां देशभर में दी

रंगमंच, कला में रुचि रखने वाले टोडारायसिंह के कमला नेहरू कॉलोनी निवासी मोहित वैष्णव ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर टोडारायसिंह में ली, इसके बाद टोंक के नीजि विद्यालय से उच्च शिक्षा 12 तक की पढ़ाई पूरी करी। इसी के साथ स्नातकोत्तर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से पूर्ण की।

वर्ष 2016 से कम्युनिटी थिएटर टोंक से जुड़े मोहित ने अपनी रंगमंच यात्रा में सैकड़ों नाट्य प्रस्तुतियां देशभर में दी। मोहित ने बताया कि मई 2016 में राजकुमार रजक के साथ एक अभिनेता के रूप में नाटक ठाकुर के कुएं से अपनी रंगयात्रा शुरू करते हुए कम्युनिटी थिएटर टोंक की ओर से नाटक निरंतर एकलव्य, डैडलॉक, उलझन, काबुलीवाला, ज्योति, आदि नाटकों के मंचन किए हैं।

अभिनेता एवं अभिनेत्रियां

नाटक में मंच पर गैलीलियो का मुख्य किरदार रामरतन गुगलिया, सूत्रधार एवं विजय के पात्र में आशीष धाप, योङ्क्षगदर और हिटलर का किरदार आफताब नूर, बलवीर एवं सन्यासी चितरंजन नामा, ध्यान और पादरी नीलेश तसेरा, विहान और एस्ट्रोनॉमर शुभम मेघवंशी, एंड्रिया, पॉप एवं जर्नलिस्ट का पात्र मोहित वैष्णव, अमन तसेरा ने ब्रूनो तथा रायना राहा रजक के द्वारा ब्रूनो की मां काकिरदार निभाया। इस नाटक का निर्देशन राजकुमार रजक द्वारा किया गया है।

संसद में मुद्दे भटकाने की कोशिश: पायलट
पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है संसद बिना विपक्ष हो। लेकिन यह कभी संभव नहीं हो सकता।


सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में सांसदों का निलंबन क्यों किया गया? मुद्दों को भटकाने की कोशिश की जा रही है। हम हमारी भूमिका को हर हाल में निभाएंगे। हम सभी कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के अंदर काली पट्टी बांधकर जो अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष के सांसदों को संसद से निलंबित किया है, उसका विरोध किया है।

इस दौरान पायलट ने सोनवा, अरनिया माल, काबरा, ताखोली, देवपुरा, छान, दाखिया, घासगांव आदि का दौरे पर रहे। सचिन पायलट का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर हंसराज गाता, सुनील बंसल, रामदेव गुर्जर, राजेंद्र गोयल, माणिकांत गर्ग, देवनारायण गुर्जर, शिवजीराम मीना आदि मौजूद थे। सचिन पायलट ने जनता का विधानसभा जीतने पर आभार प्रकट किया।

दौड़ के साथ शुरू हुआ टोंक महोत्सव, सेमिनार में रखे विचार
टोंक शहर में अब तक स्थाना दिवस का आयोजन अलग-अलग होता रहा है। लेकिन इस बार एक साथ मनाया जाता रहा है। इसमें टोंक महोत्सव समिति तथा अंजुमन खानदाने अमीरिया और जिला प्रशासन के सहयोग से 24 दिसम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

अंजुमन सोसायटी खानदाने अमीरिया और टोंक महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से टोंक महोत्सव बुधवार से शुरू हुआ। महोत्सव के तहत बुधवार सुबह मोतीबाग कब्रिस्तान में पूर्व टोंक रियासत के प्रथम नवाब अमीर खां की मजार पर फूल चढ़ाए गए।

साथ ही कुरान ख्वानी की गई। इसके बाद रन फॉर टोंक का आयोजन किया गया। इसको पूर्व टोंक रियासत के नवाब आफताब अली खान ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर पुलिस जवान, वह शहर के कई लोग मौजूद रहे। जिन्होंने बड़ा कुआं से अरबी फारसी शोध संस्थान तक रन फॉर टोंक में भाग लिया।

इस दौरान एसडीएम कपिल शर्मा, शहर काजी ताहिर उल इस्लाम, गोवर्धन हीरोनी, शब्बीर नागौरी, सरवत अली खान, अब्दुल कवी खान, हामिद अली खान, जुनैद असलम मौजूद थे। गौरतलब है कि रियासतकालीन स्थापना और टोंक स्थापना दिवस का संयुक्त आयोजन प्रशासन के सहयोग से हो रहा है।

जबकि पूर्व में टोंक रियासत कालीन स्थापना दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत 15 से 21 नवंबर तक होती थी। इस बार चुनाव की आचार संहिता के कारण यह नहीं हो सके। अब टोंक रियासत की स्थापना कार्यक्रम भी इसी टोंक महोत्सव के तहत संयुक्त रूप से आयोजित होंगे।


जबकि टोंक स्थापना महोत्सव समिति 24 दिसंबर को टोंक स्थापना दिवस का आयोजन करती रही है। इस बार अंजुमन सोसायटी खानदाने अमीरिया व टोंक स्थापना महोत्सव समिति संयुक्त रूप से कार्यक्रम एक साथ करने पर सहमत हुए।

कलक्टर ने कहा, यह एकता की अच्छी पहचान


रन फॉर टोंक के बाद मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान में सेमिनार तथा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने फीता काटकर की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने कहा कि टोंक गंगा-जमुनी तहजीब वाला शहर है।


एक साथ दोनों महोत्सव मनाया जाना एकता की अच्छी पहचान है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। जिससे इतिहास की जानकारी मिलती रही। सेमिनार की अध्यक्षता नवाब आफताब अली खान ने की।


विशिष्ट अतिथि एसडीओ कपिल शर्मा, एपीआरआई के पूर्व निदेशक मुजीब अता आजाद, टोंक महोत्सव समिति सचिव सुजीत सिंहल, हनुमानसिंह सोलंकी थे। इस दौरान शायर डॉ. जिया टोंकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, मणिन्द्र बैरवा, कवि प्रदीप पंवार, सईद उर रहमान, वाहिद उर रहमान, अब्दुल मुनीम खान, जुनेद असलम, राशिद नकवी आदि मौजूद थे।

यह होंगे कार्यक्रम


टोंक महोत्सव के तहत गुरुवार को सआदत पेवेलियन में क्रिकेट मैच, खलील क्लब में टेनिस, डॉ. भीमराव अंबेडकर जिला खेल स्टेडियम में बैडमिंटन, अरबी फारसी शोध संस्थान में पंजा लड़ाना प्रतियोगिता तथा रात्रि 8 बजे कृषि ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। शुक्रवार को एपीआरआई में रंगोली, मेहंदी एवं म्यूजिकल व्हील चेयर प्रतियोगिता एवं रात्रि 8 बजे चारबेत कार्यक्रम का होगा।

शनिवार को अरबी फारसी शोध संस्थान में मुशायरा होगा। समापन दिवस रविवार सुबह 9 बजे पुरानी टोंक गढ़ में पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर से नेहरू पार्क तक शोभा यात्रा एवं शाम 7 बजे कृषि ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या तथा पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.