>>: Rajasthan Chunav Results Live Update: अभी तक CM गहलोत और महेंद्र विश्नोई आगे, यहां RLP उम्मीदवार ने सभी को चौंकाया, देखें आंकड़ें

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan Chunav Results Live Update: राजस्थान के लिए आज बेहद अहम दिन है। दरअसल आज राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना चल रही है। अभी तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। गहलोत को अभी तक 2268 तो वहीं भाजपा उम्मीदवार प्रो. महेंद्र राठौड़ को 827 वोट मिले हैं।

वहीं लूणी विधानसभा सीट से महेंद्र विश्नोई आगे चल रहे हैं। विश्नोई को 2224 तो वहीं भाजपा प्रत्याशी जोगराम पटेल को 2012 वोट मिल चुके हैं। बिलाड़ा से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यहां से आरएलपी उम्मीदवार जगदीश कड़ेला को 2007, बीजेपी के अर्जुनलाल को 1917 और कांग्रेसी उम्मीदवार मोहनलाल कटारिया को 1817 वोट मिल चुके हैं। शहर विधानसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी मनीषा पंवार आगे चल रही हैं। सूरसागर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र जोशी आगे चल रहे हैं।

बता दें कि अभी तक माना जा रहा था कि बिलाड़ा विधानसभा में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों में ही सीधी टक्कर है। दोनों के प्रत्याशी स्थानीय होने के कारण यहां आरएलपी प्रत्याशी बाहरी होने के कारण टक्कर में नहीं माना जा रहा था। हालांकि अब चुनाव रोचक हो चुका है। भाजपा अैर कांग्रेस पार्टियां अपने परम्परागत वोट बैंक को साधने में रही। दोनों ही प्रत्याशियों का प्रयास कितना सफल रहा यह तो आज को ही पता चल पाएगा। हालांकि भाजपा ने लगातार चौथी बार अर्जुनलाल गर्ग पर भरोसा जताया है जबकि कांग्रेस में परिसीमन के बाद चौथी बार हो रहे चुनाव में तीन प्रत्याशी बदले है। इस बार भी नए चेहरे को उतारते हुए मोहनलाल कटारिया को मौका दिया है। वहीं आरएलपी ने जगदीश कड़ेला को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Election 2023 Results: चुनावी रिजल्ट से पहले ही शुरू हुई आतिशबाजी, जानिए राजस्थान में कौनसी पार्टी मना रही है जश्न

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.