>>: Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Result: जोधपुर जिले में भाजपा का दबदबा, 10 में से 7 सीटों पर चल रही है आगे

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Result: राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर मतगणना जारी है। अभी तक हुई मतगणना में जोधपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों में से 7 पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं 3 सीटों पर कांग्रेस ने अपनी बढ़त बनाई हुई है।

जोधपुर जिले की 10 विधानसभा अपडेट

1. फलोदी विधानसभा क्षेत्र में पांचवें राउंड के बाद भाजपा के पब्बा राम विश्नोई 4974 मतों से आगे।
2. लोहावट विधानसभा क्षेत्र के पांच राउंड तक भाजपा के गजेंद्र सिंह खींवसर 6654 मतों से आगे।
3. शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आठवें राउंड तक भाजपा के बाबू सिंह राठौड़ 6451 मतों से आगे।
4. ओसियां विधानसभा क्षेत्र के सातवें राउंड तक भाजपा के भैराराम चौधरी 2002 मतों से आगे।
5. भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आठवें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी गीता बरवड़ 8776 मतों से आगे।
6. सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के 9वें राउंड तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12542 मतों से आगे।
7. जोधपुर शहर विधानसभा के सातवें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार 3997 वोटों से आगे।
8. सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के सातवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जोशी 15413 मतों से आगे।
9. लूणी विधानसभा क्षेत्र के 9वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल 9209 मतों से आगे।
10. बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 9वें राउंड तक भाजपा के अर्जुन लाल गर्ग 2098 मतों से आगे।

वहीं अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजेन्द्र सिंह यादव आगे चल रहे हैं। हालांकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शुरुआती रुझान में बढ़त नहीं बना पाए थे, लेकिन अब वे आगे चल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा आगे चल रहे हैं। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Shiv Assembly Election Result Live: शिव विधानसभा सीट से रविंद्र सिंह भाटी ने सभी को चौंकाया, अब तक मिले इतने वोट

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.