>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan New District: नए जिलों में शिक्षा विभाग बना दिए, अफसरों व कर्मचारियों का टोटा Monday 18 December 2023 09:21 AM UTC+00 Rajasthan New District: भले ही पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में नए जिलों का गठन किया हो लेकिन ये सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। नए विभागों का गठन किया गया है लेकिन कर्मचारी व अधिकारी नहीं हैं। शिक्षा विभाग का भी यही हाल है। गिनती के अधिकारी लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, बलात्कार पीड़िता दूसरी मंजिल से कूदी, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल- तिजारा में नए जिला शिक्षा कार्यालय खोले गए हैं। इसमें कर्मचारियों का अभाव होने से कार्य बाधित हो रहा है। एक डीईओ के पास ही तीन-तीन विभागों का जिम्मा है। एक अधिकारी को चार्ज भी दिया गया हुआ है। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक और मुख्य जिला अधिकारी के पद दिए हुए हैं। नई नियुक्ति तक इन्हीं अधिकारियों की निगरानी में वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन होगा। अब तक डाइट और एडीपीसी कार्यालय नहीं खुल सके यह भी पढ़ें : छोटे से गांव से निकलकर चीन में एशियन पैरा गेम्स में भारत को दिलवाया गोल्ड नए शिक्षा कार्यालयों में चार-चार कर्मचारी मंजूर |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
