>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Road Accident : शोकसभा से लौट रहे ग्रामीणों की जीप पलटी, मच गई चीख पुकार Tuesday 19 December 2023 04:29 AM UTC+00 Road Accident : खींवसर-ओसियां मार्ग पर ग्राम बिरलोका गांव के समीप सोमवार शाम को अनियंत्रित होकर एक लोडिंग जीप पलट गई। उसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों एवं एम्बुलेंस से खींवसर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत देख सात जनों को जोधपुर रैफर किया। बताया जा रहा है कि लोडिंग जीप में सवार लोग पांचलासिद्धा में किसी शोक सभा में भाग लेकर अपने गांव जोधपुर के तापु ग्राम लौट रहे थे। खींवसर पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने बताया कि जीप में 19 जने सवार थे। शाम करीब 5 बजे बिरलोका के समीप जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार 13 जने घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों व अन्य लोगों ने घायलों को संभाला। हादसे के घायलों को सोमवार रात एमडीएम अस्पताल लाया गया। एमडीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि एक दर्जन से अधिक लोगों को अस्पताल लाया गया हैं। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रोमा स्टाफ व चिकित्सकों की टीम को अलर्ट कर दिया था। अस्पताल में भर्ती दो मरीज गंभीर हालत में है, जिनका उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नकबजनों चोरों की पौ-बारह : पांच मकानों से लाखों का सोना चांदी चोरी ये हुए घायल यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट में कैंटीन दिलाने का झांसा देने का आरोपी गिरफ्तार |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
