>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
श्रीकरणपुर में 11 बजे तक हुआ 24.41 फीसदी मतदान, वोटिंग जारी Friday 05 January 2024 06:13 AM UTC+00 जयपुर। राजस्थान में 199 सीटों पर 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए। एक सीट श्रीकरणपुर पर विधानसभा चुनाव स्थगित हो गया था। जहां आज मतदान हो रहा है। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर हो रहे चुनाव के तहत आज सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। आज सुबह 11 बजे तक 24.41 प्रतिशत मतदान हो चुका है। विधानसभा क्षेत्र में 249 पोलिंग बूथ पर पोलिंग हो रही है। कांग्रेस कैंडिडेट गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण यहां 25 नवंबर को वोटिंग नहीं हो सकी थी। यहां हो रहा चुनाव अब चर्चा में हैं। क्योंकि भजनलाल सरकार ने यहां से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल टीटी को बिना चुनाव जीते ही राज्यमंत्री बना दिया है। सरकार के फैसले को लेकर कांग्रेस हमलावर भी है। वहीं, आज सुबह काफी अधिक सर्दी होने के कारण कम ही लोग मतदान करने के लिए निकल रहे हैं। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे-जैसे समय बितेगा, ठंड कम होगी, लोग घरों से निकलेंगे और अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। दोपहर तक वोटिंग एवरेज बढ़ने का अनुमान है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी तैनात.. श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में 249 मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इन बूथ पर आने वाले सभी वोटर्स को पुलिसकर्मी व्यवस्थित बनाए हुए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी तैनात है। पोलिंग स्टेशन पर उनकी आईडी जांचने के बाद ही मतदान के लिए भेजा जा रहा है। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर प्रवेश और बाहर निकलने के दो अलग-अलग रास्ते रखे गए हैं। सभी पार्टियों ने उतारे प्रत्याशी.. कांग्रेस ने गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंद्र सिंह कुन्नर काे कैंडिडेट बनाया है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी से है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा यहां आप, बसपा और निर्दलीय आदि 10 और कैंडिडेट मैदान में हैं। 125 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग.. श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में 249 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा है। इनमें से शहरी क्षेत्र के 37 और ग्रामीण क्षेत्र के 212 मतदान केन्द्र है। इनमें से 125 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 40 हजार 826 मतदाता है। इनमें 1 लाख 25 हजार 850 पुरुष और 1 लाख 14 हजार 966 महिला मतदाता है। इनमें 180 सर्विस वोटर तथा 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
