>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Bharat Jodo Nyay Yatra: राजस्थान के इन जिलों से गुजरेगी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', ये रहेगा रूट Friday 05 January 2024 04:32 AM UTC+00 Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश के दो जिलों से गुजरेगी। इसे लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने यात्रा का रूट चार्ट जारी कर दिया है। राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। बताया जा रहा है कि राजस्थान में यात्रा मार्च में आ सकती है। राजस्थान में यात्रा उत्तर प्रदेश के रास्ते से धौलपुर से प्रवेश करेगी और 50 से 60 किमी का सफर तय कर मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी। करीब आधे दिन में यह सफर पूरा होगा। उसके बाद मध्य प्रदेश से यात्रा बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी। यह भी पढ़ें: राजस्थान की भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, पलटा गहलोत सरकार का ये फैसला यहां भी यात्रा 60 से 70 किमी का सफर तय कर गुजरात में प्रवेश कर जाएगी। यहां भी सफर आधे दिन में तय होगा। इन दोनों जिलों में यात्रा करीब 128 किमी का सफर तय करेगी। पहले इस यात्रा का नाम न्याय यात्रा रखा गया था। लेकिन अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर दिया गया है। इस बार यात्रा राहुल गाड़ी से करेंगे। यह भी पढ़ें : राजस्थान के भाजपा कार्यालय में पहली बार आएंगे पीएम मोदी, जगमग हुई गुलाबी नगरी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
