>>: सर्दी के बीच बदलाव, 3.73 लाख स्ट्रीट लाइटें अब 5.30 बजे होगी ऑन

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर। पौष माह में कोहरे को देखते हुए राजधानी में 3 लाख 73 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें अब शाम को जल्दी यानी शाम 5.30 बजे ऑन हो जाएगी। वहीं सुबह 7 बजे तक चालू रहेगी। ग्रेटर व हैरिटेज नगर निगम ने शहर में कोहरे को देखते हुए रोड लाइटों के ऑन—ऑफ के समय में बदलाव किया है। इसके लिए दोनों नगर निगमों ने आदेश जारी कर दिए है।

ग्रेटर नगर निगम ने 2 लाख 40 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटों के ऑन—ऑफ का समय बदल दिया है। अब शाम को 6.30 के बजाय 5.30 बजे स्ट्रीट लाइटें ऑन हो जाएगी। वहीं सुबह 7 बजे तक चालू रहेगी। जबकि हेरिटेज नगर निगम में परकोटे सहित पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख 23 हजार स्ट्रीट लाइटें भी शाम 5.30 बजे ऑन हो जाएगी, जबकि लाइटें सुबह 7 बजे तक चालू रहेगी।

कॉलोनियों में अधिक परेशानी
नगर निगम में मुख्य सड़कों को अधिक लक्स लेवल वाली लाइटें लगा रखी है, जबकि अंदरुनी गलियों और कॉलोनियों में कम लक्स लेवल की लाइटें लगा रखी है। इनदिनों घने कोहरे में मुख्य सड़क पर लगी अधिक लक्स लेवल की लाइटें की तांरों के जैसे टिमटिमाती नजर आती है, जबकि कॉलोनियों में लगी लाइटों की रोशनी जमीन तक भी नहीं पहुंच पा रही है।

मौसम के अनुसार बदलाव
ग्रेटर नगर निगम में विद्युत शाखा के एक्सईएन प्रमोद खींची ने बताया कि मौसम के अनुसार रोड लाइटों के समय में बदलाव किया जाता है। अब शाम 5.30 बजे सभी रोड लाइटे चालू की जा रही है, जबकि सुबह 7 बजे तक ये लाइटें चालू रहती है। उधर हैरिटेज नगर निगम विद्युत शाखा के एक्सईएन रूपाराम का कहना है कि मौसम को देखते हुए हमने हैरिटेज निगम में लाइटों के ऑन—ऑफ के समय में बदलाव कर दिया है। अब सभी एक लाख 23 हजार रोड लाइटें शाम को 5.30 बजे ऑन हो रही है।

 

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के जयपुर आने से पहले घने कोहरे के बीच किसके लिए चाय लेकर निकली मेयर

 

घने कोहरे में लाइटें फेल
शहर में स्ट्रीट लाइटों का लक्ष्य लेवल कम होने से घने कोहरे में इन लाइटों की रोशनी फेल नजर आती है। लाइटें आसमान के तांरों के जैसे टिमटिमाती नजर आती है। सुबह तक इन लाइटों का उजाला सड़क पर भी नहीं पहुंच पाता है। घने कोहरे के चलते स्ट्रीट लाइटों की रोशनी भी मंद होने से वाहनचालकों को राहत नहीं मिल पा रही है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.