>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान में शोक सभा में जाते समय हुआ सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर ही मौत Saturday 06 January 2024 07:47 AM UTC+00 राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मेगा हाइवे पर शेरगढ़ चौकी के पास शनिवार को कार व ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच जने घायल हो गए। घायलों को शेरगढ़ चौकी पुलिस व आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर तीन जनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था। मृतक व घायल टाउन थाना क्षेत्र के गांव लखुवाली के रहने वाले हैं तथा सभी कार में सवार थे। जानकारी के अनुसार कार में सवार लखुवाली निवासी आठ जने रिश्तेदारी में किसी शोक सभा में शामिल होने के लिए गांव कीकरवाली जा रहे थे। शेरगढ़ चौकी के पास कार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार मौलवी मुंसिफ अली, शाहनवाज एवं चिराग पुत्र अल्लाबख्श की मौत हो गई। जबकि मौलवी वारिस अली, कार चालक राजा सहित पांच जने घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से वारिस अली व कार चालक सहित तीन जनों को रेफर कर दिया गया। टाउन थाना पुलिस की सूचना पर मृतकों व घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई में जुटी हुई थी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
