>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Ayodhya Shri Ram Temple: रामोत्सव को लेकर ग्रेटर निगम की पहल, भगवान के चढ़े फूलों का होगा सदुपयोग Tuesday 02 January 2024 12:09 PM UTC+00 जयपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामोत्सव का आयोजन हो रहा है। जयपुर में रामोत्सव को लेकर ग्रेटर नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। भगवान को चढ़ें फूलों का अब सदुपयोग होगा। रामोत्सव को लेकर ग्रेटर नगर निगम में संत-महंतों की बैठक हुई। इसमें आए प्रमुख मंदिरों के संत—महंतों ने रामोत्सव को लेकर अपने—अपने सुझाव दिए। बैठक में भगवान के चढ़ने वाले फूलों से खाद बनाने और रामोत्सव को लेकर मंदिरों में दीपदान के साथ सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा के पाठ करने के सुझाव आए। बैठक की शुरुआत में मेयर सौम्या गुर्जर ने संत—महंतों का स्वागत किया। बैठक में मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने मंदिर ट्रस्ट की ओर से कंपोस्ट मशीन लगाने की बात कही, हालांकि नगर निगम को जगह उपलब्ध करवानी होगी। शहर के मंदिरों से भगवान को चढ़ने वाली मालाओं एकत्र कर इस मशीन से खाद बनाई जाएगी, जिसे पौधों में डाला जाएगा। महंत ने रामोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकालने की बात भी कही। खाद का पौधों में किया जाएगा उपयोग 1100 दीपकों से जगमग होगा खोले का हनुमान मंदिर
यह भी पढ़ें : रामोत्सव शुरू, मेयर ने की महापुरुषों की मूर्ति की सफाई, 22 जनवरी को 5 लाख दीपकों से जगमग होेगा जयपुर
492 साल के इतिहास की लगेगी प्रदर्शनी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
